🙏❤️ मानवता की एक अपील ❤️🙏
आज बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश पर वार्ड नंबर 15 निवासी एक गरीब परिवार अपने बेटे हार्दिक के साथ मिलने आया। परिवार से मिलकर बहुत अच्छा लगा, लेकिन उनकी कहानी सुनकर दिल भावुक हो गया। 😢🙏
यह छोटा बच्चा हार्दिक एक गंभीर जेनेटिक बीमारी SMA (Spinal Muscular Atrophy) से पीड़ित है। यह ऐसी बीमारी है जिसमें धीरे-धीरे शरीर की मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और बच्चा बैठने, चलने-फिरने में असमर्थ हो जाता है। पहले हार्दिक थोड़ा बहुत बैठ लेता था, लेकिन अब उसे बैठने के लिए भी तकिए और सहारे की जरूरत पड़ती है। 💔
परिवार के अनुसार हार्दिक का इलाज पिछले लगभग 3 साल से दिल्ली एम्स अस्पताल में चल रहा है, लेकिन अभी तक ज्यादा आराम नहीं मिला। परिवार आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है। पिता जी ने बताया कि उनके पास खुद का पक्का मकान भी नहीं है और बहुत परेशानियों के बीच अपने बेटे का इलाज करवा रहे हैं। 🙏
हार्दिक की उम्र लगभग 8 साल है और वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है। आज वह बल्लू भाई से मिलकर बहुत खुश हुआ और पूरे परिवार ने प्यार और अपनापन महसूस किया। ❤️
📍 परिवार मूल रूप से ग्राम सोंठवा का रहने वाला है, लेकिन पिछले 20-25 सालों से श्योपुर में रह रहा है।
🙏 बल्लू टी स्टॉल फेमस श्योपुर मध्य प्रदेश की तरफ से भारत की जनता से हाथ जोड़कर विनम्र अपील है कि इस गरीब परिवार की यथासंभव मदद करें। छोटी-सी मदद भी इस बच्चे और उसके परिवार के चेहरे पर मुस्कान ला सकती है। इंसानियत से बढ़कर कोई धर्म नहीं होता। ❤️
ईश्वर से प्रार्थना है कि हार्दिक जल्दी स्वस्थ हो और परिवार को हिम्मत व शक्ति मिले। जय श्री खाटू श्याम ❤️🙏 #श्योपुर न्यूज़ #Sheopur #Ballu tea ☕ stall #🌞 Good Morning🌞 #🙏कर्म क्या है❓


