अलविदा भरत जी। आप हमेशा भारतीय सिने दर्शकों की यादों में ज़िंदा रहेंगे। साथियों आज बहुत बुरी खबर बॉलीवुड से आई है। नामी अभिनेता भरत कपूर जी का देहांत हो गया है। पिछले कुछ समय से भरत कपूर की तबियत खराब चल रही थी। उनकी उम्र 80 साल थी। अभिनेता अवतार गिल ने भरत कपूर जी की मृत्यु की खबर की पुष्टि की है। अवतार गिल भरत कपूर जी को अंतिम विदाई देने शमशान घाट भी पहुंचे थे। पिछले तीन दिनों से भरत जी की तबियत ज़्यादा खराब थी। वो घर पर ही थे। हालांकि उससे पहले अस्पताल में भी भर्ती रहे थे। फ़िल्म इंडस्ट्री से बहुत कम लोग भरत जी के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे।
भरत कपूर थिएटर आर्टिस्ट थे। ये देव आनंद के भाई चेतन आनंद थे जिन्होंने उन्हें फ़िल्मों में सबसे पहला ब्रेक दिया था। चेतन आनंद साहब ने भरत जी को एक नाटक में अभिनय करते देखा था। उस नाटक का नाम था तनहाई। भरत जी का अभिनय चेतन साहब को बहुत पसंद आया। भरत कपूर उस वक्त फ़िल्मों में एंट्री पाने का इरादा भी बना रहे थे। क्योंकि थिएटर में मन तो बहुत लगता था। मगर पैसा नहीं मिलता था अच्छा। इसलिए चेतन साहब के ऑफ़र को भरत कपूर जी ने फौरन स्वीकार कर लिया। चेतन आनंद ने भरत कपूर जी को अपनी दो फ़िल्मों, हंसते ज़ख्म ज़ख्म व हिंदुस्तान की कसम में कास्ट किया था।
भरत कपूर जी आज चले गए इस दुनिया से, ईश्वर उन्हें अपने सदचरणों में जगह दें। भरत कपूर जी को शत शत नमन।
(27th April 2026)
#⚓विनम्र श्रद्धांजलि⚓ #⚓फिल्मोरिया⚓ #⚓फिल्म नगरी⚓ #👁️ ठनठनिया-जंक्शन 👁️ #⚓ SELFISH-AGENDA ⚓


