जनपद सहारनपुर *भाकियू तोमर ने थानाध्यक्ष को सौंपा पीएम व सीएम के नाम 18 सूत्रीय ज्ञापन*
👉छुटमलपुर:- भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पारित उपाध्याय व मंडल उपाध्यक्ष जसबीर राणा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के नाम एक 18 सूत्रीय ज्ञापन जो कल प्रधानमंत्री जी को सौंपना था वह आज प्रशासन के आग्रह पर कानून व्यवस्था को देखते हुए प्रदेश कार्यालय रसूलपुर कलां में बिहारीगढ़ थानाध्यक्ष सतेंद्र नागर को सौंपा। ज्ञापन में गन्ना मूल्य 500 रुपए किए जाने, स्मार्ट मीटरों पर रोक, ट्रैक्टर की चालन एमी सीमा असीमित करने, सरकार द्वारा खेतों की तारबाड़ अपने खर्च पर कराए जाने, गन्ने के बकाया का भुगतान कराए जाने, 60 वर्ष की आयु के किसानों को दस हज़ार रुपए मासिक पेंशन देने, सुंदरपुर में कॉलेज के सामने अंडर पास बनवाने, मुजफ्फरनगर में एम्स वो हाईकोर्ट की स्थापना किए जाने, प्रदेशभर की सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने, किसान के बच्चों का अंग्रेज़ी स्कूलों में मुफ्त एडमिशन कराने, नलकूपों के कनेक्शन मुफ्त किए जाने, बीजों पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दिए जाने समेत 18 मांगें रखी गई हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में पश्चिमी प्रदेश अध्यक्ष पारित उपाध्याय प्रदेश प्रवक्ता मास्टर देवेंद्र कांबोज, युवा पश्चिमी प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष मौ.फरमान, मंडल उपाध्यक्ष जसबीर सिंह राणा प्रवीण कांबोज वरिष्ठ मंडल उपाध्यक्ष मास्टर, देवेंद्र कांबोज, नरेश गुप्ता, रिंकू, हेमंत राणा , दीपक सैनी,मोंटी सैनी काला सैनी अंजय सिंह मुकेश कांबोज शिवम कुमार, इमरान, कय्यूम, मौ.सुलेमान, विनय सैनी, भूरा कांबोज, बबलेश कांबोज, समय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
#भारतीय किसान यूनियन तोमर #सहारनपुर न्यूज़ #सहारनपुर-की-खबरें #सहारनपुर न्यूज़ #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट


