ShareChat
click to see wallet page
search
रेलवे पुलिस ने शराब तस्कर को अवैध देशी शराब के साथ किया गया गिरफ्तार गोरखपुर। पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे लखनऊ रामकृष्ण भारद्वाज के निर्देशन व पुलिस अधीक्षक रेलवे लक्ष्मी निवास मिश्र के मार्गदर्शन में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनो में अपराध नियंत्रण, अपराधियों की गिरफ्तारी एवं अवैध शराब की तस्करी के रोकथाम व बरामदगी के तहत चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे बलिया सवि रत्न गौतम के निकट पर्यवेक्षण में सोमवार को जीआरपी थाना भटनी द्वारा रेलवे स्टेशन भटनी के प्लेटफार्म नं0 02 के पूर्वी छोर से एक अभियुक्त विनोद कुमार सिंह पुत्र काशीनाथ सिंह निवासी ठेपहा पूर्वांचल टोला थाना जीरादेई जिला सिवान राज्य बिहार उम्र करीब 30 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के कब्जे से एक झोले में 45 अदद बन्टी बबली (टेट्रा पैक) अवैध देशी शराब प्रत्येक 200 ml, अनुमानित कीमत 2,475 रुपया बरामद हुई। बरामदगी व गिरफ्तारी के उपरान्त अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना स्थानीय पर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अन्य वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं। पूछताछ में अभियुक्त विनोद उपरोक्त से अवैध शराब के बारे में पूछताछ की गयी तो बताया कि साहब मैं अपना खर्चा चलाने के लिए उ0प्र0 राज्य से ट्रेनों के माध्यम से शराब लेकर लगभग दोगुने दाम पर बिहार राज्य मे बेचता हूँ और जो पैसा मिलता है उसी से मैं अपना खर्चा चलाता हूं। आज मैं अवैध रूप से शराब लेकर बिहार जाने के फिराक में ही थे कि आप लोगों द्वारा मुझे पकड लिया गया। अभियुक्त के गिरफ्तार होने से निश्चित ही शराब की तस्करी जैसे अपराधों में कमी आयेगी। ##UP_53 #गोरखपुर #अपराध #अवैध #शराब #GRP #रेलवे_पुलिस
#UP_53 #गोरखपुर #अपराध #अवैध #शराब #GRP #रेलवे_पुलिस - ShareChat