ShareChat
click to see wallet page
search
दिल्ली-एनसीआर में एक बार फिर से मौसम ने करवट ली है। राजधानी व आसपास के इलाकों में आंधी के साथ झमाझम बारिश हो रही है। सुबह से ही तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बारिश के दौरान ऑफिस जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने पहले ही मंगलवार और बुधवार को बारिश की संभावना जताई थी। बारिश के साथ तेज आंधी भी परेशानी ने भी लोगों की परेशानी बढ़ाई है। मौसम विभाग ने 7 और 8 अप्रैल का येलो अलर्ट जारी किया है। #⛈️दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी
⛈️दिल्ली-NCR में येलो अलर्ट जारी - S165 ||R30/8023] S165 ||R30/8023] - ShareChat