दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, स्विस एयर विमान के इंजन में लगी आग, 6 यात्री घायलदिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर
रविवार (26 अप्रैल) को एक बड़ा विमान हादसा टल गया. यहां स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस (SWISS) की फ्लाइट LX147 के टेकऑफ के दौरान खराबी आ गई, जिसके बाद इंजन में आग लग गई. हालांकि समय रहते पायलट की सूझबूझ से टेकऑफ रोक दिया गया, जिससे सैकड़ों यात्रियों की जान बच गई.
जानकारी के मुताबिक, स्विस इंटरनेशनल एयरलाइंस की फ्लाइट LX147, जो दिल्ली से ज्यूरिख के लिए रवाना होने वाली थी. फ्लाइट रनवे पर टेकऑफ की प्रक्रिया में थी. तभी विमान के एक इंजन में खराबी आई और उसमें आग लग गई. स्थिति गंभीर होते देख पायलट ने तुरंत टेकऑफ को रद्द कर दिया और आपातकालीन निकासी करनी पड़ी.#😮IGI एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, कई घायल✈️ #📢 26 अप्रैल के अपडेट🎤 #🎞️आज के वायरल अपडेट्स #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट


