ShareChat
click to see wallet page
search
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने स्वयंभू संत रामपाल को देशद्रोह के एक मामले में जमानत दे दी है. रामपाल को लगभग 11 साल बाद मिली इस राहत से उनके समर्थक काफी खुशी हैं. संत रामपाल फिलहाल हरियाणा के हिसार जेल में बंद हैं. साल 2014 में संत रामपाल की गिरफ्तारी हुई थी. उस दौरान हरियाणा के बरवाला स्थित सतलोक आश्रम में प्रशासन और समर्थकों के बीच बड़ा टकराव हुआ था. इस झड़प के दौरान 6 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हुए थे. इसी मामले से जुड़े विभिन्न आरोपों के तहत संत रामपाल के खिलाफ कई केस दर्ज किए गए थे, जिनमें देशद्रोह का मामला भी शामिल था. #⚖️संत रामपाल को HC से मिली जमानत
⚖️संत रामपाल को HC से मिली जमानत - ShareChat