❤️ *हमने उनसे पूछा “क्या हुआ?”* *वे बोले “जूते ने काट लिया।”* *हम हैरान रह गए… अरे! क्या जूता भी काटता है?😀* *एक दिन उन्हें जूते में तेल लगाते देखा।* *हमने पूछा “अब क्या हुआ?”* *वे बोले “जूता चूं-चूं करता है।”* *वाह! मतलब जूता बोलता भी है! 😄* *फिर एक दिन किसी के बारे में कहते सुना ,* *“वो तो बस जूतों का यार है।”* *तब समझ आया कि जूते दोस्ती भी निभाते हैं।😀* *कल चाचा जी बेटे को डांट रहे थे* *“तू तो जूते खाए बिना मानेगा नहीं!”* *तब पता चला कि जूते खाए भी जाते हैं! 😄* *होली पर देखा कि एक मूर्ख को गधे पर बैठाकर गले में जूतों की माला पहनाई गई।* *तब समझ आया कि जूते सम्मान देने के काम भी आते हैं! 😂 * *फुटबॉल में सबसे अधिक गोल करने वाले खिलाड़ी को* *“गोल्डन बूट” दिया जाता है।* *वाह! पुरस्कार में भी सोने का जूता!😀 *किसी ने बताया कि विदेशी फ़िल्म और टीवी जगत में भी श्रेष्ठ कलाकारों को “गोल्डन बूट अवॉर्ड” दिया जाता है।* *अब समझ नहीं आया कि सम्मान अभिनेता का हो रहा है या जूते का! 😄* *जब किसी को मिर्गी का दौरा पड़ता है, तो लोग कहते हैं* *“जूता सुंघाओ!”* *तब ज्ञान मिला कि जूता औषधि भी है! 😅* *शादी में दूल्हे की सालियाँ उसके जूते चुरा लेती हैं और वापस करने के बदले पैसे मांगती हैं।* *ओह! मतलब जूते का अपहरण भी होता है* ! 😂 *गीत भी बना* *मेरा जूता है जापानी…”* *अर्थात जूते की नागरिकता भी होती है!😀* *अब तक हमने जाना कि* *🥾जूता काटता है* *🥾जूता बोलता है* *🥾जूता दोस्ती निभाता है* *🥾जूता खाया जाता है* *🥾जूता सम्मान दिलाता है* *🥾जूता औषधि है* *🥾जूते का अपहरण होता है* *🥾और उसकी नागरिकता भी होती है!* *फिर पंडित जी ने बताया कि जब भगवान श्रीराम वनवास गए, तब भरत ने उनकी खड़ाऊँ सिंहासन पर रखकर राजकाज चलाया।* *अर्थात ,जूता राजा भी बन सकता है, और यदि भगवान का हो तो पूजनीय भी।* *🙏जीवन का संदेश🙏🏻* *एक साधारण-सी वस्तु 🥾“जूता” 🥾भी जिसके साथ रहती है, उसी के अनुसार सम्मान पाती है।* *तो सोचिए ,मनुष्य की संगति, व्यवहार और आचरण उसके जीवन को कितना ऊँचा उठा सकते हैं।* *और एक बात और…* *जूता हमेशा अपने जोड़ीदार के साथ रहता है।* *एक टूट जाए तो दूसरा भी बेकार हो जाता है।* *दुनिया में शायद जूता ही ऐसा है जिसकी जोड़ी अखंड होती है ,चलते भी साथ हैं, रुकते भी साथ हैं।* *इसी तरह हमें भी अपने मित्रों, जीवनसाथी और परिवार का हर परिस्थिति में साथ निभाना चाहिए।।* *एक साधारण वस्तु से असाधारण संदेश मेरे अपनों के लिये* 🥾🥾 #🌷शुभ रविवार #😂हम इंडिया वाले #😝 पकाऊ पोस्ट्स👻 #😵टाइम पास ## सुंदरकांड
ShareChat QR Code
Download ShareChat App
Get it on Google Play Download on the App Store
8 likes
19 shares

More like this