#🗓️गोपाल कृष्ण गोखले जयंती गोपाल कृष्ण गोखले की जयंती प्रतिवर्ष 9 मई को मनाई जाती है, जिनका जन्म 1866 में महाराष्ट्र के रत्नागिरी में हुआ था। वे भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान नरमपंथी नेता, समाजसेवी और महात्मा गांधी के राजनीतिक गुरु थे। उन्होंने 1905 में 'सर्वेंट्स ऑफ इंडिया सोसाइटी' की स्थापना की और शिक्षा व सामाजिक सुधारों के लिए कार्य किया।

