ShareChat
click to see wallet page
search
29वाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर ब्लड फ़ोर्स टीम द्वारा किया गया आयोजन , 19 रक्तवीरों ने किया रक्तदान जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट "आओ मिलकर करे एक ऐसे युग का निर्माण.... जहां रक्त की कमी से न जाए किसी का भी जान..." फाउंडर राहुल श्रीवास्तव ् समस्तीपुर,बिहार(जनक्रांति हिन्दी न्यूज बुलेटिन कार्यालय 27 अप्रैल 2026)। समस्तीपुर में ब्लड फ़ोर्स टीम के तत्वावधान में 29 वाँ स्वैच्छिक रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर कुल 19 रक्तवीरों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानवता की सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाना एवं जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना था। ब्लड फ़ोर्स टीम का संकल्प है— "आओ मिलकर करे एक ऐसे युग का निर्माण.... जहां रक्त की कमी से न जाए किसी का भी जान..." शिविर में रक्तदान करने वालों में प्रमुख रूप से चंदन कुमार रॉय,गिरीश कुमार दुआ,अक्षय कुमार केशरी,शारीक़ रहमान,मो• आफताब अली,शिव शंकर कुशवाहा,राम सुरेश पाठक,हेमंत कुमार मंडल,कन्हैया कुमार,आलोक कुमार, पुनीत कटारिया, विजय कुमार, चंदन कुमार, कृष्ण कुमार देव,दीपक कुमार, अतुल कुमार,रोहित कुमार सहित कुल 19 लोग शामिल रहे। इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को सम्मान स्वरूप हॉट&कुल मिल्टन का बोतल एवं सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रिबन काटकर किया गया, जिसमें डॉक्टर डी• के• शर्मा (माता चंद्रकला हॉस्पिटल), सारिक रहमान लवली,कुंदन कुमार रॉय(मिथिला पेंटिंग),किशन लाला एवं शिव शंकर कुशवाहा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान समस्तीपुर ब्लड बैंक,मोहनपुर के डॉक्टर सुजैन कुमार, राज कुमार, राकेश कुमार, गुलशन कुमार, शुभम कुमार, विवेक आनंद, साधना कुमारी कर्मी एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम में ब्लड फ़ोर्स टीम के बोर्ड एवं कोर सदस्य—नीतीश बरनवाल, रविन्द्र खत्री, राहुल श्रीवास्तव,किशन केशरी, रौशन कुमार, सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे। अंत में, ब्लड फ़ोर्स टीम परिवार ने सभी रक्तदाताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। #moj_content ##Samastipur news #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट
moj_content - » ؛٤٤ ~]గ] जनक्रान्ति हिन्दी Tar बुलेटिन क रकतदान शिविर -[-----11 - » ؛٤٤ ~]గ] जनक्रान्ति हिन्दी Tar बुलेटिन क रकतदान शिविर -[-----11 - - ShareChat