तबेले की गंदगी में बन रहा था जहरीला अचार, पूर्व दरोगा ही चला रहा था रैकेट
गाजियाबाद के खोड़ा से एक ऐसा घिनौना सच सामने आया है, जिसे सुनकर आपका अचार खाने से भरोसा उठ जाएगा! दिल्ली पुलिस का एक रिटायर्ड दरोगा तबेले की भयानक गंदगी और बदबू के बीच आपका पसंदीदा अचार तैयार करवा रहा था। जब फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने छापेमारी की, तो वहां का नजारा देखकर अधिकारियों के भी होश उड़ गए—सड़ी-गली गाजरें, बदबूदार नींबू और मक्खियों से भिनभिनाता हुआ केमिकल! प्रशासन ने तुरंत कड़ा एक्शन लेते हुए मौके पर ही 30 क्विंटल (3000 किलो) जहरीला अचार नष्ट कर दिया है। चंद रुपयों के लालच में लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले इस काले कारोबार का पर्दाफाश हो चुका है। अब बाहर का अचार खरीदने से पहले सौ बार सोचें!
#GhaziabadNews #KhodaNews #FoodSafety #Alert #FakeFood #CrimeNews #BreakingNews #HealthAlert #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #👩🎨WhatsApp प्रोफाइल DP
00:23

