Rajeev Tomar
भाकियू तोमर का भगवानपुर तहसील पर किया प्रदर्शन
● जनवाणी संवाददाता, मुजफ्फरनगर
भाकियू (तोमर) के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौहान की पूर्व घोषणा के अनुसार, संगठन के कार्यकर्ताओं ने कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष प्रवेंद्र चौधरी के नेतृत्व में भगवानपुर तहसील पर प्रदर्शन किया। गुरुवार सुबह बड़ी संख्या में किसान तहसील परिसर में एकत्रित हुए और नारेबाजी शुरू कर दी।
एसडीएम ने किसानों को वार्ता के लिए अपने कार्यालय में बुलाया, लेकिन किसान उन्हें धरना स्थल पर बुलाने की जिद पर अड़ गए। घंटों चले हंगामे के बाद उपजिलाधिकारी को स्वयं किसानों के बीच आना पड़ा और उनकी समस्याओं पर चर्चा की। प्रदर्शन के दौरान इकबालपुर चीनी मिल पर बकाया लगभग 121 करोड़ रुपये का भुगतान मुख्य मुद्दा रहा। प्रदेश सचिव नितिन राठी ने संगठन के कार्यालय पर लगी सील को हटाने की मांग की। किसानों ने मांग उठाई कि गन्ने का मूल्य 500 रुपये प्रति क्विंटल किया जाए, किसानों का संपूर्ण कर्ज माफ हो और भारी बारिश से नष्ट हुई फसलों का उचित मुआवजा दिया जाए। ज्ञापन में नहरों के अंतिम छोर तक पानी
एसडीएम को सौंपा 24 सूत्रीय ज्ञापन, मिल पर 121 करोड़ के बकाये का उठाया मुद्दा
छोड़ने, नलकूप कनेक्शन और बिजली मुफ्त देने, खाद व यूरिया पर 50 प्रतिशत अनुदान (सब्सिडी) देने और 0 प्रतिशत ब्याज पर ऋण सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई। साथ ही, स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, बिजली बिलों को ठीक करने के लिए कैंप लगाने और 60 वर्ष से अधिक आयु के किसानों को 10,000 रुपये मासिक पेंशन देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।
उपजिलाधिकारी द्वारा मांगों पर प्रभावी कार्यवाही के आश्वासन के बाद किसानों ने 24 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा और धरना समाप्त किया। इस अवसर पर तालिब हसन, मुस्तकीम, विकास वालिया, वंश चौहान, तारीफ, दानिश, गुलशन, इरफान, पहल सिंह, रितु रानी, यशपाल और विवेक कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे
#उत्तराखंड #हरिद्वार #न्यूज #मुख्य समाचार #मुख्य समाचार 📰