Newsgenix
भारत के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच में खेलते हुए खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। बुमराह ने अपने वनडे करियर में 150 विकेट भी पूरे किए, जो उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने एक विकेट लेते ही इतिहास रच दिया और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
बुमराह इंग्लैंड की धरती पर गेंद के साथ कहर बरपाते हैं और उन्होंने बर्मिंघम में भी पहले वनडे मैच में कमाल कर दिखाया। दिग्गज गेंदबाज ने लंबे समय बाद इस फॉर्मेट में वापसी की।
उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार कोई वनडे मैच 19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। इसके बाद अब उनका पहला वनडे मैच है। इस तरह से उन्होंने 926 दिनों बाद 50 ओवर फॉर्मेट में वापसी की और आते ही बुमराह ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
बुमराह के नाम वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड में अब 31 विकेट हो गए हैं। इसी के साथ उन्होंने जडेजा को पीछे छोड़ दिया है। जडेजा ने इंग्लैंड में खेलते हुए वनडे क्रिकेट में 30 विकेट हासिल किए थे।
बुमराह इससे पहले जडेजा के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे लेकिन अब वे जडेजा से आगे निकल गए हैं। बुमराह ने इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक को अपना शिकार बनाया और इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया।
बुमराह ने एक विकेट लेने के साथ ही अपने वनडे करियर में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ उन्होंने अजीत अगरकर को पीछे छोड़ दिया है।
दरअसल, बुमराह सबसे गेंदों में वनडे में 150 विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 4605 गेंदों पर 150 विकेट लिए हैं। लिस्ट में पहले स्थान पर मोहम्मद शमी हैं, जबकि दूसरे पर कुलदीप यादव का नाम शामिल है।
#INDvsENG #JaspritBumrah #Newsgenix #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🔥 टीम इंडिया 🇮🇳