ShareChat
click to see wallet page
search
स्वगणना कार्यक्रम को लेकर प्रधान कर्मियों व मीडिया संगठनों की बैठक आयोजित जनक्रांति कार्यालय रिपोर्ट भारत की जनगणना के अंतर्गत स्वगणना कार्यक्रम नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है : जिलाधिकारी समस्तीपुर,बिहार( जनक्रांति हिन्दी न्यूज़ बुलेटिन न्यूज डेस्क 18 अप्रैल, 2026)। समस्तीपुर में स्वगणना कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से प्रधान कर्मियों एवं मीडिया संगठनों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रधान जनगणना अधिकारी सह जिलाधिकारी रौशन कुशवाहा समस्तीपुर ने की, जिसमें स्वगणना अभियान को व्यापक रूप से जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष बल दिया गया। बैठक के दौरान अधिकारियों ने बताया कि भारत की जनगणना के अंतर्गत स्वगणना कार्यक्रम नागरिकों की सहभागिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके माध्यम से लोग स्वयं अपनी जनगणना से जुड़ी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे, जिससे प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं सटीक बनेगी। जिलाधिकारी ने प्रधान कर्मियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें तथा स्वगणना के महत्व को समझाएं। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों से आग्रह किया गया कि वे समाचार, पोस्टर, सोशल मीडिया और जनसंपर्क के माध्यम से अभियान को व्यापक प्रचार-प्रसार दें। बैठक में स्वगणना प्रक्रिया, तकनीकी पहलुओं, जागरूकता अभियान एवं समय-सीमा से संबंधित विस्तृत जानकारी भी साझा की गई। उक्त मौके जिला सूचना एंव जनसम्पर्क पदाधिकारी, जिला नोडल पदाधिकारी रणजीत कुमार, सुमन सिन्हा इत्यादि अधिकारियों ने कहा कि स्वगणना कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, कर्मियों और मीडिया की सामूहिक भागीदारी आवश्यक है। अंत में सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने स्वगणना कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहयोग देने का आश्वासन दिया। समस्तीपुर जनक्रांति प्रधान कार्यालय से प्रकाशक/सम्पादक राजेश कुमार वर्मा द्वारा प्रकाशित व प्रसारित। ##india_jankranti_news, ##Samastipur news #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️
#india_jankranti_news, - स्वतव जनक्रान्ति हिन्दी COLLECTORATE SAM बुलेटिन न्यूज சரன1 ~71 457+117ப - ~47  0 75 54=  11557- +7=- 511 ===== ffuufmiHuuiuui ===-1= ====-= 5=--~= स्वतव जनक्रान्ति हिन्दी COLLECTORATE SAM बुलेटिन न्यूज சரன1 ~71 457+117ப - ~47  0 75 54=  11557- +7=- 511 ===== ffuufmiHuuiuui ===-1= ====-= 5=--~= - ShareChat