sn vyas
#केदारनाथ
#🕉 ओम नमः शिवाय 🔱 #🪔सावन का पवित्र महीना 🙏 #🔱हर हर महादेव
. *🗻 श्री केदारनाथ जी 🗻*
*महाद्रिपाश्र्वे च तटे रमन्तं सम्पूज्यमानं सततं मुनीन्द्रै:।*
*सुरासुरैर्यक्षमहोरगाद्यै: केदारमीशं शिवमेकमीडे॥*
> 'जो महागिरि हिमालय के पास केदारश्रृंग के तट पर निवास करते हुए मुनीश्वरों के द्वारा पूजित होते हैं तथा देवता, असुर, यक्ष और महान् सर्प आदि भी जिनकी पूजा करते हैं, उन एक कल्याणकारक भगवान् श्रीकेदारनाथजी का मैं स्तवन करता हूँ।'
* *पवित्र हिमालय की गोद में स्थित भगवन् श्रीकेदारनाथजी द्वादश ज्योतिर्लिंगों में पाँचवें स्थान पर परिगणित हैं।*
> यदि कोई मनुष्य भगवान् श्रीकेदारेश्वर के दर्शनहेतु यात्रा करता है, यदि रास्ते में किसी कारणवश उसकी मृत्यु हो जाती है तो उसे भी मोक्षपद प्राप्त होता है। यदि कोई मनुष्य श्रीकेदारनाथजी का दर्शन करके वहाँ का जल पी लेता है तो उसका पुनर्जन्म नहीं होता। शिवपुराण के निम्न श्लोकों में इसी आशय की पुष्टि की गयी है —
*केदारेशस्य भक्ता ये मार्गस्थास्तस्य वै मृता।*
*तेऽपि मुक्ता भवन्त्येव नात्र कार्या विचारणा॥*
*गत्वा तत्र प्रीतियुक्त: केदारेशं प्रपूज्य च।*
*तत्रत्यमुदकं पीत्वा पुनर्जन्म न विन्दति॥*
(शिवपुराण, कोटिरुद्रसंहिता १९/२२-२३)
*हर हर महादेव 👏🏻*
*जय जय सियाराम 🙏🏻🚩*