#☝ मेरे विचार
नहाने के गलत तरीके से बन रहे लकवा व ब्रेन हेमरेज के मरीज
संवाददाता पटना
सही तरीके से नहीं नहाने से जान भी जा सकती है. इससे लकवा मारने, दिमाग की नस फटने हार्ट अटैक जैसे मामले देखने को मिल रहे हैं. पीएमसीएच व आइजी आइएमएस में इस तरह के मरीज आ रहे हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है. इलाज कर रहे डॉक्टरों की मानें, ती अचानक सिर पर पानी डालने की वजह से सिर की नलिकाएं सिकुड़ने से या रक्त के थक्के जमने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं होता. अंत में लकवा व ब्रेन हेमरेज जैसी समस्या खड़ी हो जाती है.
attri times mission
यह है फिजिशियन की सलाह
आजकल लोग बाथरूम में जाकर शावर खोल कर उसके नीचे सीधे खड़े हो जाते हैं, यह तरीका गलत है. नहाते समय सबसे पहले पैरों को भिगोना चाहिए. इसके बाद एक-एक अंग को भिगोते हुए सिर को सबसे अंत में भिगोएं. ठंड में यह सावधानी विशेष तौर पर बरतनी चाहिए. नहाने का सही तरीका पता नहीं होने से ठंड में स्नान करते समय ही ब्रेन हेमरेज व लकवा की आशंका ज्यादा रहती है. इस तरह के केस अक्सर

