*युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में भाकियू तोमर की बड़ी जीत: अधिकारियों के त्वरित एक्शन से किसानों की समस्याओं का हुआ समाधान, प्रस्तावित धरना स्थगित*
मुजफ्फरनगर: भारतीय किसान यूनियन तोमर के युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर के नेतृत्व में आज किसानों की समस्याओं को लेकर प्रशासन के साथ हुई वार्ता बेहद सफल रही। कल होने वाले प्रस्तावित धरने के संबंध में जब संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम फाइनेंस से मिलने पहुंचा, तो सिटी मजिस्ट्रेट पंकज राठौड़ जी ने दोनों पक्षों के बीच बेहद सकारात्मक माहौल में बातचीत कराई।
वार्ता के दौरान एडीएम फाइनेंस ने किसानों की १० प्रमुख समस्याओं को न सिर्फ गंभीरता से सुना, बल्कि तत्परता दिखाते हुए मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर उन सभी दिक्कतों का तुरंत समाधान भी करवा दिया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त करते हुए एक बड़ा और ठोस भरोसा दिया कि भविष्य में तहसील स्तर का कोई भी कर्मचारी या अधिकारी किसी भी किसान को परेशान नहीं करेगा, और यदि ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो उस दोषी कर्मचारी के खिलाफ तत्काल कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों के इस त्वरित और संवेदनशीलता से भरे कार्य करने के तरीके से युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर और उनके साथ प्रतिनिधि मंडल में शामिल सभी किसान बेहद खुश और संतुष्ट नजर आए। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में सभी समस्याओं का मौके पर ही संपूर्ण निस्तारण हो जाने के कारण, संगठन ने किसानों के हित में बड़ा फैसला लेते हुए कल होने वाले धरने को पूरी तरह से स्थगित कर दिया है।
#भारतीय किसान यूनियन तोमर #मुजफ्फरनगर जिला #ताजा समाचार #ताजा समाचार #ताजा समाचार,


