एस्ट्रो पं.रामपाल भट्ट
#💮आज का पंचांग एवं मुहूर्त💫 #🔯आज का राशिफल☀️ #🔯वास्तु दोष उपाय #🌟देखिए खास ज्योतिष उपाय
🌄श्री सनातन हिंदू पंचांग-08.08.2026🌄
✴️दैनिक गोचर ग्रह एवं राशिफल✴️
🕉️ शुभ शनिवार - 🌞 - शुभ प्रभात् 🕉️
74-30💥मध्यमान्💥75-30
(केतकी चित्रापक्षीय गणितानुसारेण निर्मितम्)
🕉️💥💥🌄💥💥🕉️
________________________________
✴️आपकी कुंडली✴️आपका भविष्य✴️
जन्मकुंडली विश्लेषण कुंडली मिलान राशिरत्न
वास्तुदोष संबंधी कोई भी प्रमाणिक जानकारी परामर्श एवं व प्रभावी समाधान वाट्स एप्प पर
संपर्क / वाट्स एप्प नं - 97996-70464.
_______________________________
____________आज विशेष___________
प्रातःकाल सुबह उठ कर भूमि-वंदन क्यों करना चाहिए? शास्त्रोक्त कारण महत्व और विश्लेषण
________________________________
_______________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️
_________________________________
_________दैनिक पंचांग विवरण________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_________________________________
आज दिनांक.......................08.8.2026
कलियुग संवत्.............................5128
विक्रम संवत्.................. ............ 2083
शक संवत्.................................. 1948
संवत्सर.....................................श्री रौद्र
अयन.........................................दक्षिण
गोल........................................... उत्तर
ऋतु............................................ वर्षा
मास......................................... श्रावण
पक्ष........................................... कृष्ण
तिथि...दशमी. अपरा. 2.00 तक / एकादशी
वार.........................................शनिवार नक्षत्र....रोहिणी. अपरा. 4.51 तक/मृगशिरा
चंद्र राशि...वृषभ. रात्रि. 3.49* तक / मिथुन
योग...........ध्रुव. प्रातः 9.01 तक / व्याघात्
करण...........विष्टि(भद्रा)-अपरा. 2.00 तक
करण....... बव. रात्रि. 12.33* तक / बालव
_________________________________
🌞✴️✴️🌄✴️✴️🌞
नोट-जिस रात्रि समय के ऊपर(*) लगा हुआ हो
वह समय अर्द्ध रात्रि के बाद सूर्योदय तक का है
________________________________
-दैनिक सूर्योंदयास्त दिनमानादि पंचांग विवरण-
✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️
________________________________
सूर्योदय....................प्रातः 06.02.53 पर
सूर्यास्त....................सायं. 07.10.59 पर
दिनमान-घं.मि.से....................13.08.05
रात्रिमान-घं.मि.से. ................. 10.52.52
चंद्रास्त..................... 03.21.20 PM पर
चंद्रोदय.....................01.52.02 AM पर
राहुकाल.......प्रातः 9.20 से 10.58(अशुभ)
यमघंट.........अपरा. 2.15 से 3.54(त्याज्य)
गुलिक.....प्रातः 6.03 से 7.41(शुभे त्याज्य)
अभिजित........मध्या.12.11 से 1.03(शुभ)
पंचक....................................... .नहीं है
हवन मुहूर्त(अग्निवास).............आज नहीं है
दिशाशूल................................ पूर्व दिशा
दोष परिहार..... उड़द का सेवन कर यात्रा करें
________________________________
___________आज का दिन___________
🌞✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄🌞
_______________________________
व्रत विशेष...................................नहीं है
अन्य व्रत्........पवित्र श्रावण स्नान व्रत जारी
पर्व विशेष...................................नहीं है
काल विशेष............सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष...भारत छोड़ो आंदोलन (वर्षगांठ)
खगोलीय.....गुरु उदय पूर्व. रात्रि. 11.55 पर
खगोलीय............ सूर्य नक्षत्र. अश्लेषा जारी
नक्षत्र वाहन...................... गज (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा)....................अपरा. 2.00 तक
पंचक.........................................नहीं है
सर्वा.सि.योग................................नहीं है
अमृत सि.योग.............................. नहीं है
सिद्ध रवियोग.............................. नहीं है
________________________________
✴️🌄✴️✴️🌞✴️✴️🌄✴️
_______________________________
✴️ अगले दिन की प्रतीकात्मक जानकारी✴️
_________________________________
दिनांक...............................9.08.2026
तिथि.......... श्रावण कृष्णा एकादशी रविवार
व्रत विशेष.......... कामदा एकादशी(सर्वेषाम्)
अन्य व्रत्.........पवित्र श्रावण स्नान व्रत जारी
पर्व विशेष................................... नहीं है
काल विशेष........... .सनातन् चातुर्मास जारी
दिन विशेष..................अगस्त क्रांति दिवस
दिन विशेष.............. विश्व आदिवासी दिवस
खगोलीय...................... अतिरिक्त नहीं है
खगोलीय............. सूर्य नक्षत्र. अश्लेषा जारी
नक्षत्र वाहन...................... गज (वर्षा श्रेष्ठ)
विष्टि(भद्रा)..................................नहीं है
पंचक.........................................नहीं है
सर्वा.सि.योग............................... .नहीं है
अमृत सि.योग.............................. नहीं है
सिद्ध रवियोग.............................. नहीं है
_________________________________
🕉️✴️🌄🏵️🌞🏵️🌄✴️🕉️ ________________________________
*विभिन्न नगरों के सूर्योदय में समयांतर मिनट*
🌞श्री सनातन हिंदू पंचांग के अनुसार🌞
________________________________
दिल्ली -10 मिनट---------जोधपुर +6 मिनट
जयपुर -5 मिनट------अहमदाबाद +8 मिनट
इंदौर - 4 मिनट-------------मुंबई +7 मिनट
लखनऊ - 25 मिनट------बीकानेर +5 मिनट
कोलकाता -54 मिनट--जैसलमेर +15 मिनट
_________________________________
🌄विशिष्ट काल-मुहूर्त-वेला परिचय🌄
______🏵️🌞🌞✴️🌞🌞🏵️________ अभिजित् मुहुर्त - दिनार्द्ध से एक घटी पहले और एक घटी बाद का समय अभिजित मुहूर्त कहलाता है,पर बुधवार को यह शुभ नहीं होता.
_________________________________
ब्रह्म मुहूर्त - सूर्योदय से पहले का 1.30 घंटे का समय ब्रह्म मुहूर्त कहलाता है..
_________________________________
प्रदोष काल - सूर्यास्त से 45 मिनट पहले और 45 मिनट बाद का समय प्रदोष काल होता है
__________________________________
गौधूलिक काल सूर्यास्त से 12 मिनट पहले एवं
12 मिनट बाद का समय कहलाता है
🌄✡️✡️✡️✴️✡️✡️✡️🌄
🌄✴️भद्रा वास शुभाशुभ विचार✴️🌄
_________________________________
भद्रा मेष, वृष, मिथुन, वृश्चिक के चंद्रमा में स्वर्ग में व कन्या, तुला, धनु, मकर के चंद्रमा में पाताल लोक में और कुंभ, मीन, कर्क, सिंह के चंद्रमा में मृत्युलोक में मानी जाती है यहां स्वर्ग और पाताल लोक की भद्रा शुभ मानी जाती हैं और मृत्युलोक की भद्रा काल में शुभ कार्य वर्जित होते हैं इसी तरह भद्रा फल विचार करें।
________________________________
✴️🌄आज दिन का चौघड़िया 🌄✴️
_________________________________
शुभ..................प्रातः 7.41 से 9.20 तक
चंचल...........अपरा. 12.37 से 2.15 तक
लाभ...............अपरा. 2.15 से 3.54 तक
अमृत..............अपरा. 3.54 से 5.32 तक
_________________________________
✴️🌄आज रात्रि का चौघड़िया🌄✴️
____________________________
लाभ..........सायं-रात्रि. 7.11 से 8.33 तक
शुभ... ............रात्रि. 9.54 से 11.16 तक
अमृत..... रात्रि. 11.16 से 12.37 AM तक
चंचल..रात्रि.12.37 AM से 1.59 AM तक
लाभ.....रात्रि. 4.42 AM से 6.03 AM तक
________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
(विशेष - ज्योतिष शास्त्र में एक शुभ योग और एक अशुभ योग जब भी साथ साथ आते हैं तो शुभ योग की स्वीकार्यता मानी गई है )
_________________________________
✴️🌞✴️🌄✴️🌄✴️🌞✴️
_________________________________
🔱🌄🔱🔱✴️🔱🔱🌄🔱
_________________________________
🌞🕉️शुभ शिववास की तिथियां🕉️🌞
शुक्ल पक्ष-2-----5-----6---- 9-------12----13.
कृष्ण पक्ष-1---4----5----8---11----12----30.
_________________________________
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_______________ु__________________
दिन नक्षत्र एवं चरणाक्षर संबंधी संपूर्ण विवरण
संदर्भ विशेष -यदि किसी बालक का जन्म गंड नक्षत्रों (रेवती, अश्विनी, अश्लेषा, मघा, ज्येष्ठा और मूल) में होता है तो सविधि नक्षत्र की शांति आवश्यक मानी गयी है जो सविधि होनी चाहिये
आज जन्मे बालकों का नक्षत्र के चरण के समय समय के अनुसार राशिगत् नामाक्षरे....
________________________________
समय - नक्षत्र नाम - नक्षत्र चरण - चरणाक्षर
_________________________________
11.20 AM तक...... रोहिणी.....3.....वी
04.51 PM तक...... रोहिणी.....4......वू
10.20 PM तक......मृगशिरा.....1......वे
03.49 AM तक..... मृगशिरा.....2.....वो
______राशि वृषभ - पाया स्वर्ण_________
उपरांत रात्रि तक......मृगशिरा.... 3.....क
_______राशि मिथुन - पाया स्वर्ण________
_________________________________
✴️आज की विशेष प्रस्तुति✴️
💥धर्म ज्योतिष वास्तु एवं गोचर राशिफल 💥
🕉️✴️✴️🌞✴️✴️🕉️
________________________________
प्रातःकाल सुबह उठ कर भूमि-वंदन क्यों करना चाहिए? शास्त्रोक्त कारण महत्व और विश्लेषण
शास्त्रों में मनुष्य को प्रात:काल उठने के बाद धरती माता की वंदना करके ही भूमि पर पैर रखने का विधान किया गया है। पहले दायें पैर को भूमि पर रख कर हाथ से पृथ्वी का स्पर्श कर फिर मस्तक पर लगाया जाता है, साथ ही पांव रखने के लिए विष्णुपत्नी भूदेवी से क्षमा मांगी जाती है—‘हे धरती माता ! मुझे तुम्हारे ऊपर पैर रखने में बहुत संकोच होता है, तुम तो मेरे भगवान की शक्ति हो।’
भूमि-वंदना का मंत्र इस प्रकार है—
समुद्रवसने देवि पर्वतस्तनमण्डिते ।
विष्णुपत्नि नमस्तुभ्यं पादस्पर्शं क्षमस्व मे ।।
अर्थात्–समुद्ररूपी वस्त्रों को धारण करने वाली, पर्वतरूपी स्तनों से शोभित विष्णुपत्नी, मेरे द्वारा होने वाले पाद स्पर्श के लिए आप मुझे क्षमा करें।
भगवान नारायण श्रीदेवी और भूदेवी (पृथ्वी) के पति हैं। भूदेवी कश्यप ऋषि की पुत्री हैं और पुराणों में इनका एक देवी रूप है। भूदेवी अपने एक रूप से संसार में सब जगह फैली हुईं हैं और दूसरे रूप में देवी रूप में स्थित रहती हैं।
कश्यप ऋषि की पुत्री होने से ये ‘काश्यपी’, स्थिर रूप होने से ‘स्थिरा’, विश्व को धारण करने से ‘विश्वम्भरा’, अनंत रूप होने से ‘अनंता’ और सब जगह फैली होने से ‘पृथ्वी’ कहलाती हैं। भगवान की पत्नी होने के कारण वे ‘विष्णुप्रिया’ के नाम से जानी जाती हैं।
सृष्टि के समय ये प्रकट होकर जल के ऊपर स्थिर हो जाती हैं और प्रलयकाल में ये जल के अंदर छिप जाती हैं।
वाराहकल्प में जब हिरण्याक्ष दैत्य पृथ्वी को चुराकर रसातल में ले गया, तब भगवान श्रीहरि हिरण्याक्ष को मार कर रसातल से पृथ्वी को ले आए और उसे जल पर इस प्रकार रख दिया, मानो तालाब में कमल का पत्ता हो। इसके बाद ब्रह्मा जी ने उसी पृथ्वी पर सृष्टि रचना की। उस समय वाराहरूपधारी भगवान श्रीहरि ने सुंदर देवी के रूप में उपस्थित भूदेवी का वेदमंत्रों से पूजन किया और उन्हें ‘जगत्पूज्य’ होने का वरदान देते हुए कहा—
‘तुम सबको आश्रय प्रदान करने वाली बनो। देवता, सिद्ध, मानव, दैत्य आदि से पूजित होकर तुम सुख पाओगी। गृहप्रवेश, गृह निर्माण के आरम्भ, वापी, तालाब आदि के निर्माण के समय मेरे वर के कारण लोग तुम्हारी पूजा करेंगे।’
इसके बाद त्रिलोक में पृथ्वी की पूजा होने लगी।
भूमि वंदना क्यों करनी चाहिए...?
नींद से उठने के बाद चूंकि हमें बिस्तर से उतर कर आगे के कार्यों के लिए भूमि पर पांव रखना पड़ेगा और कौन मनुष्य ऐसा होगा जिसे अपनी माता के ऊपर पैर रखना अच्छा लगेगा ? इसी विवशता के कारण सबसे पहले भूमि वंदना कर उन पर पांव रखने के लिए विष्णुपत्नी भूदेवी से क्षमा मांगी जाती है।
पृथ्वी माता ने सबको धारण कर रखा है; अत: वे सभी के लिए पूज्य और वंदन-आराधन के योग्य हैं । वे न रहें या उनकी कृपा न रहे तो सारा जगत कहीं भी ठहर नहीं सकता है।
पृथ्वी माता धैर्य और क्षमा की देवी हैं । पृथ्वी पर मनुष्य कितना आघात करता है, जल निकालने के लिए भूमि के हृदय को चीरा जाता है, अन्न उपजाने के लिए भूमि के हृदय पर हल चलाया जाता है, मनुष्य व जीव-जन्तु भी उस पर मल-मूत्र का त्याग करते हैं; लेकिन धरती को कभी क्रोध नहीं आता । जिस दिन धरती माता को क्रोध आ जाए, धरती हिलने लगे, भूकम्प आ जाए तो मानव जाति का अस्तित्व ही समाप्त हो जाएगा।
भूमि की शस्य-सम्पदा से ही अन्नरूप प्राण उत्पन्न होता है । साथ ही भूमि के हृदय में अनंत ऐश्वर्य जैसे—हीरा, पन्ना, रूबी, नीलम, सोना, लोहा, तांबा और न जानें कितनी धातुएं रहती हैं, जो वे हमें प्रदान करती हैं; इसलिए पृथ्वी देवी का सदा सम्मान करना चाहिए।
कुछ चीजें जो भूदेवी की मर्यादा के विरुद्ध हैं, वह नहीं करनी चाहिए। जैसे—
दीपक, शिवलिंग, देवी की मूर्ति, शंख, यंत्र, शालग्राम का जल, फूल, तुलसीदल, जपमाला, पुष्पमाला, कपूर, गोरोचन, चंदन की लकड़ी, रुद्राक्ष माला, कुश की जड़, पुस्तक और यज्ञोपवीत—इन वस्तुओं को कभी भी भूमि पर नहीं रखना चाहिए।
ग्रहण के अवसर पर भूमि को नहीं खोदना चाहिए।
भूमि वंदन करने के पीछे यही शिक्षा छिपी है कि मनुष्य को पृ्थ्वी की तरह सहनशील, धैर्यवान और क्षमावान होना चाहिए।
________________________________
✴️ 🕉️आज का राशिफल🕉️ ✴️
_________________________________
मेष-(चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
आज आपके दोस्त आपका परिचय किसी ख़ास इंसान से कराएंगे, जो आपकी सोच पर गहरा प्रभाव डालेगा। आज के दिन आपको अपने उन दोस्तों से बचकर रहने की जरुरत है जो आपसे उधार मांगते हैं और फिर उसे लौटाते नहीं हैं। बच्चे को अपनी उम्मीदों के मुताबिक़ प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित करें। हालाँकि किसी चमत्कार की उम्मीद न करें। आपका प्रोत्साहन निश्चित तौर पर बच्चे का आत्मविश्वास बढ़ाएगा। आज ही लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें, क्योंकि हो सकता है कि कल बहुत देर हो जाए। आपका कम्यूनिकेशन और काम करने की क्षमता असरदार सिद्ध होंगे। आपके और आपके जीवनसाथी के दरमियान कोई अजनबी नोंकझोंक की वजह बन सकता है। जिंदगी आपको अच्छे अहसास भी जरुर कराती है बस आपको इन अहसासों को समझने की जरुरत है।
वृषभ-(इ उ एओ वा वी वू वे वो)
आज अपने ख़राब मूड को शादीशुदा ज़िंदगी में तनाव का कारण न बनने दें। इससे बचने की कोशिश करें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। बोलते समय और वित्तीय लेन-देन करते समय सावधानी बरतने की ज़रूरत है। अचानक मिली कोई अच्छी ख़बर आपका उत्साह बढ़ा देगी। परिवार के लोगों के साथ इसे बांटना आपको उल्लास से भर देगा। जीवन की पेचीदिगियों को समझने के लिए आज घर के किसी वरिष्ठ शख्स के साथ आप वक्त गुजार सकते हैं। क्या आपको पता है कि आपका जीवनसाथी वाक़ई आपके लिए फ़रिश्ता है। उनपर ग़ौर करें, यह बात आपको ख़ुद-ब-ख़ुद दिख जाएगी। आपकी तंदरुस्ती आज आपके घर वालों को खुशी देगी।
मिथुन- (क की कू घ ङ छ के को ह)
आज अच्छी सेहत के लिए दूर तक पैदल घूमें। आप दूसरों पर कुछ ज़्यादा ख़र्चा कर सकते हैं। बच्चों का स्कूल से जुड़ा काम पूरा करने के लिए मदद देने का वक़्त है। आपके प्रिय का मूड ठीक नहीं है, इसलिए सोच-समझ कर कोई भी काम करें। आज के दिन घटनाएँ अच्छी तो होंगी, लेकिन तनाव भी देंगी - जिसके चलते आप थकान और दुविधा महसूस करेंगे। रिश्तेदारों को लेकर जीवनसाथी के साथ नोंकझोंक हो सकती है।आज दोस्तों के साथ घूमना-फिरना मुमकिन है।
कर्क- (ही हू हे हो डा डी डू डे डो)
आज आपका ऊर्जा-स्तर ऊँचा रहेगा। आज किसी विपरीत लिंगी की मदद से आपको करोबार या नौकरी में आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आपका जीवनसाथी आपकी सहायता करेगा और मददगार साबित होगा। अपने प्रिय को आज निराश न करें- क्योंकि ऐसा करने की वजह से बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। लम्बे वक़्त से लटकी हुई दिक़्क़तों को जल्द ही हल करने की ज़रूरत है और आप जानते हैं कि आपको कहीं-न-कहीं से शुरुआत करनी होगी- इसलिए सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें। दिन में जीवनसाथी के साथ बहस के बाद एक बेहतरीन शाम गुज़रेगी। सप्ताह में छुट्टी वाले दिन स्मार्टफ़ोन स्क्रीन पर बॉस का नाम देखना किसे अच्छा लगता है भला? लेकिन इस बार आपके साथ यही हो सकता है।
सिंह- (मा मी मू मे मो टा टी टू टे)
आज आस-पास के लोगों का सहयोग आपको सुखद अनुभूति देगा। संदिग्ध आर्थिक लेन-देन में फँसने से सावधान रहें। अगर बातचीत और चर्चा आपके मुताबिक़ न हो, तो आप नाराज़गी में कड़वी बातें कह सकते हैं जिन्हें लेकर बाद में आपको पछताना पड़ सकता है - इसलिए भली-भांति सोचकर ही बोलें। आपका साथी आज आपकी बातों को सुनने से ज्यादा अपनी बातें कहना पसंद करेगा जिसकी वजह से आप थोड़े खिन्न हो सकते हैं। आज आप अपने जीवनसाथी को सरप्राइज दे सकते हैं, अपने सारे कामों को छोड़कर आज आप उनके साथ वक्त बिता सकते हैं। वैवाहिक जीवन के उजले पहलू का अनुभव करने के लिए अच्छा दिन है। टीवी पर फ़िल्म देखना और अपने नज़दीकी लोगों के साथ गप्पें मारना - इससे बेहतर और क्या हो सकता है? अगर आप थोड़ी कोशिश करें तो आपका दिन कुछ इसी तरह गुज़रेगा।
कन्या- (टो प पी पू ष ण ठ पे पो)
आज आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। आप ख़ुद को नए रोमांचक हालात में पाएंगे- जो आपको आर्थिक फ़ायदा पहुँचाएंगे। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त सहयोगी स्वभाव के हैं- लेकिन बोलने में सावधानी बरतें। घर के कामों को पूरा करने के बाद इस राशि की गृहणियां आज के दिन फुर्सत में टीवी या मोबाइल पर कोई मूवी देख सकती हैं। आज के दिन आप वैवाहिक जीवन को करीब से जी सकते हैं। बिना अपने करीबी लोगों को बताए किसी ऐसी जगह निवेश न करें जिसके बारे में आप खुद भी नहीं जानते।
तुला- (रा री रू रे रो ता ती तू ते)
आज आपकी शारीरिक बीमारी के सही होने की काफ़ी संभावनाएँ हैं और इसके चलते आप शीघ्र ही खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं। जल्दबाज़ी में फ़ैसले न लें- ख़ासतौर पर अहम आर्थिक सौदों में मोलभाव करते वक़्त। आपकी दिलचस्प रचनात्मकता आज घर के वातावरण को सुखद बनाएगी। सोशल मीडिआ पर अपने प्रिय के पिछले 2-3 संदेश देखिए, आपको एक ख़ूबसूरत ताज्जुब का एहसास होगा। लम्बे वक़्त से लटकी हुई दिक़्क़तों को जल्द ही हल करने की ज़रूरत है और आप जानते हैं कि आपको कहीं-न-कहीं से शुरुआत करनी होगी- इसलिए सकारात्मक सोचें और आज से ही प्रयास शुरू करें। जीवनसाथी के साथ यह एक बढ़िया दिन गुज़रने वाला है। यह दिन हो सकता है बहुत ही बढ़िया - दोस्तों या परिजनों के साथ बाहर जाकर फ़िल्म देखने की योजना भी बन सकती है।
वृश्चिक- (तो ना नी नू ने नो या यी यू)
आज शारीरिक पीड़ा आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। तुरंत आराम पाने के लिए अच्छे चिकित्सक की सलाह लेने में कोताही न बरतें। व्यापार को मजबूती देने के लिए आज आप कोई अहम कदम उठा सकते हैं जिसके लिए आपका कोई करीबी आपकी आर्थिक मदद कर सकता है। एक बेहतरीन शाम के लिए रिश्तेदार/दोस्त घर आ सकते हैं। आज के इस ख़बसूरत दिन प्रेम-संबंध में आपकी सभी शिकायतें ग़ायब हो जाएंगी। आज जीवनसाथी के साथ समय बिताने के लिए आपके पास पर्याप्त समय होगा। इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आपके आस-पास के लोग आप दोनों के बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे। अत: बाहरी लोंगों के कहने पर अमल करना ठीक नहीं होगा। आप बहुत कुछ करना चाहते हैं, फिर भी मुमकिन है कि आप आज कामों को बाद के लिए टाल दें। दिन ख़त्म होने से पहले उठें और काम में लग जाएँ, नहीं तो आपको महसूस होगा कि पूरा दिन बर्बाद हो गया है।
धनु-ये यो भा भी भू धा फा ढ़ा भे)
आज आप आशावादी बनें और उजले पक्ष को देखें। आपका विश्वास और उम्मीद आपकी इच्छाओं व आशाओं के लिए नए दरवाज़े खोलेंगी। बाकी दिनों के मुकाबले आज का दिन आर्थिक दृष्टि से अच्छा रहेगा और आपको पर्याप्त धन की प्राप्ति होगी। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। रोमांस आनन्ददायी और काफ़ी रोमांचक रहेगा। इस राशि के जातक आज के दिन अपने भाई-बहनों के साथ घर पर कोई मूवी या मैच देख सकते हैं। ऐसा करके आप लोगों के बीच प्यार में वृद्धि होगी। थोड़ी-सी कोशिश करें तो यह दिन आपके वैवाहिक जीवन के सबसे विशेष दिनों में से एक हो सकता है। बेवजह की बातों में आप अपना कीमती समय बर्बाद नही करें तो आपके लिए अच्छा रहेगा।
मकर- (भो जा जी खी खू खे खो गा गी)
आज आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा। रात के समय आज आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है क्योंकि आपके द्वारा दिया गया धन आज आपको वापस मिल सकता है। आज काम तनावभरा और थकाऊ होगा, लेकिन दोस्तों का साथ आपको ख़ुशमिज़ाज और ज़िंदादिल बनाए रखेगा। खाली वक्त्त में कोई पुस्तक पढ़ सकते हैं। हालांकि आपके घर के बाकी सदस्य आपकी एकाग्रता को भंग कर सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी का सख़्त और रुखा पहलू देखने को मिल सकता है, जिसके चलते आप असहज महसूस करेंगे। काम को करने से पहले ही उसके बारे में अच्छा बुरा न सोचें, बल्कि खुद को एकाग्र करने की कोशिश करें इससे सारे काम अच्छी तरह हो पाएंगे।
कुंभ- (गू गे गो सा सी सू से सो द)
आज अपनी शारीरिक चुस्ती-फुर्ती को बनाए रखने के लिए आप आज का दिन खेलने में व्यतीत कर सकते हैं। आपकी ग़ैर-यथार्थवादी योजनाएँ आपके धन को कम कर सकती हैं। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता दें। इस बारे में बिना देर किए बातचीत करें, क्योंकि एक बार इस समस्या के हल हो जाने पर घर में जीवन बहुत आसान हो जाएगा और परिवार के लोगों को प्रभावित करने में आपको कोई कठिनाई नहीं आएगी। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन थोड़ा परेशानीभरा हो सकता है। आज किसी सहकर्मी के साथ आप शाम का वक्त बिता सकते हैं हालांकि अंत में आपको महसूस होगा कि आपने उनके साथ समय बर्बाद किया है और कुछ नहीं। ज़रूरत के वक़्त आपका जीवनसाथी आपके परिवार की अपेक्षा अपने परिवार को ज़्यादा तरजीह देता हुआ नज़र आ सकता है। संगीत, नृत्य और बाग़बानी जैसे अपने शौक़ों के लिए भी समय निकालें। इससे आपको संतुष्टि का अनुभव होगा।
मीन- (दी दू थ झ ञ दे दो च ची)
आज मानसिक शान्ति के लिए किसी दान-पुण्य के काम में सहभागिता करें। वैसे तो अपना पैसा दूसरे को देना किसी को पसंद नहीं आता लेकिन आज आप किसी जरुरतमंद को पैसा देकर सुकून का अनुभव करेंगे। ख़ुद को घरेलू कामकाज में लगाए रखें। साथ ही कुछ वक़्त अपने शौक़ के लिए भी ज़रूर निकालें, ताकि आपकी रफ़्तार बरक़रार रहे और शरीर व मन चुस्त रहे। रोमांटिक मुलाक़ात आपकी ख़ुशी में तड़के का काम करेगी। इस राशि के उम्रदराज जातक आज के दिन अपने पुराने मित्रों से खाली समय में मिलने जा सकते हैं। आप अपने जीवन की कुछ यादगार शामों में से एक आज अपने जीवनसाथी के साथ बिता सकते हैंं। आपकी बात करने का तरीका आज बहुत खराब होगा जिसकी वजह से समाज में आप अपना मान सम्मान खो सकते हैं।
______________________________
🌄💥✴️💥🕉️💥✴️💥🌄
___________________________________
अस्वीकरण(Disclaimer)दैनिक पंचांग,धर्म, ज्योतिष,वास्तु आदि विषयों पर यहाँ प्रकाशित सामग्री केवल आपकी जानकारी के लिए हैं,जो पूर्ण रूप से दायित्व, मुक्त है,अतः संबंधित कोई भी प्रयोग अपने स्वविवेक के साथ करें या किसी संबद्ध विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लेवें।
________________________________
🌄✴️✴️✴️🕉️✴️✴️✴️🌄
✴️संकलन एवं प्रस्तुत कर्त्ता✴️
☀️पं.रामपाल भट्ट-ज्योतिष एवं वास्तुविद्☀️
श्री ज्योतिष समाधान सेवा भीलवाड़ा (राज)
✴️🏵️🌄🏵️✴️🏵️🌄🏵️✴️
_____________________________