आजकल बढ़ते हुए वृद्धाश्रम की संख्या मन को हिला देती है, क्या सचमे हम मॉडर्न युग की और चलते हुए संस्कार ही भूल रहे हैं। जो माता पिता हमें जनम देते हैं, हमारा अच्छे से पालन पोषण करते हैं, सारी जिंदगी अपने बच्चों की खुशियों में बिता देते हैं,वही हमें आजकल बोझ क्यों लगते हैं?
माता पिता किसी के भी हो वो तो पूजनीय ही होते हैं चाहे वो अमीर हो या गरीब। भारतीय संस्कृति में मातृ देवों भव। पितृ देवों भव। ये संस्कार क्या हम सभी भूलते जा रहे हैं।
सिर्फ डेज मनाने से अच्छा आप अपने आचार विचार एवम् कर्तव्य तत्परता दिखाए। और हां एक बात और हमे हमारे कर्मों का फल यही मिलता हैं।। जैसा व्यवहार हम अपने माता पिता के साथ करेंगे वहीं व्यवहार हमारे बच्चे कल हमसे करेंगे। क्यों कि हम उनपे संस्कार ही वैसा कर रहे हैं।
तो आज से ही कुछ तो अपने व्यवहार में बदलाव कीजिए और अपने माता पिता का सम्मान, आदर कीजिए जिनके वो हकदार है। करेंगे ना!
और यहीं होगी सचमे मदर्स डे की सबसे प्यारी सदिच्छा भेट।
#💖हैप्पी मदर्स डे👩👦👦🫂 #📜 Whatsapp स्टेटस #❤️Love You ज़िंदगी ❤️ #😃 शानदार स्टेटस #🥰Express Emotion

