टोल बैरियर तोड़ बीच सड़क पर स्टंटबाजी, अब मेरठ पुलिस के सामने कान पकड़ रो रहे सड़क के 'डॉन'...
रफ्तार का ऐसा अंधा नशा कि दूसरों की जान की कोई कीमत ही नहीं! बीच सड़क पर थार और स्कॉर्पियो के साथ रूह कंपा देने वाली स्टंटबाज़ी, और ऊपर से बिना टोल दिए बैरियर तोड़कर भागने की हेकड़ी! खुद को सड़क का 'डॉन' समझ रहे तनिष्क, हर्ष, युवराज और विक्रांत का यह भौकाल ज्यादा देर नहीं टिक सका। मेरठ पुलिस ने जैसे ही अपना 'सिंघम' अवतार दिखाया, इन स्टंटबाज़ों की सारी हेकड़ी हवा हो गई। जो कल तक कानून को ठेंगा दिखा रहे थे, आज वो पुलिस कस्टडी में कान पकड़कर उठक-बैठक लगा रहे हैं और माफी मांग रहे हैं। साफ संदेश है—सड़क रील बनाने के लिए नहीं, सुरक्षित चलने के लिए है; और अगर कानून से पंगा लिया, तो अंजाम ऐसा ही भारी होगा! 🚨🚔
#MeerutPolice #Action #RoadSafety #StuntBaazi #Thar #Scorpio #LawAndOrder #ZeroTolerance #👩🎨WhatsApp प्रोफाइल DP #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🔴 क्राइम अपडेट
00:29

