#बहराइच ब्रेकिंग#
*सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल, नानपारा का कक्षा 10 में* *शत-प्रतिशत परिणाम, विद्यार्थियों ने रचा सफलता का इतिहास*
नानपारा। सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल नानपारा, ने इस वर्ष सीबीएसई कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज कर अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों का अच्छा अंक प्राप्त करना न केवल संस्थान के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणास्रोत भी है।
इस सफलता के शिखर पर विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा वंशिका कुशवाहा ने 94.8% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन ने विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। वहीं नैतिक शर्मा ने 93% अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा अभिनव श्रीवास्तव ने 90.8% अंक अर्जित कर तृतीय स्थान पर अपना स्थान सुनिश्चित किया। इन सभी विद्यार्थियों की उपलब्धि उनके परिश्रम, लगन और अनुशासन का सजीव उदाहरण है।
विद्यालय के विद्यार्थियों ने अनुशासन, परिश्रम और समर्पण के बल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शानदार अंक प्राप्त किए। अनेक विद्यार्थियों ने उच्च प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह परिणाम विद्यालय की उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था, नियमित मार्गदर्शन और सुदृढ़ शैक्षणिक वातावरण का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि शत-प्रतिशत परिणाम विद्यार्थियों की अथक मेहनत, शिक्षकों के समर्पित प्रयास तथा अभिभावकों के सतत सहयोग का परिणाम है। विद्यालय प्रबंधन सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा यह विश्वास व्यक्त किया कि संस्था भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्टता की नई ऊँचाइयों को छूती रहेगी और शिक्षा के क्षेत्र में अपने श्रेष्ठ मानकों को बनाए रखेगी।
#बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट #
![बहराइच ब्रेकिंग# - 6 TANANDRAM ] RIA SCHOOI ೆ { ) న 6 6[ 6 TANANDRAM ] RIA SCHOOI ೆ { ) న 6 6[ - ShareChat बहराइच ब्रेकिंग# - 6 TANANDRAM ] RIA SCHOOI ೆ { ) న 6 6[ 6 TANANDRAM ] RIA SCHOOI ೆ { ) న 6 6[ - ShareChat](https://cdn4.sharechat.com/bd5223f_s1w/compressed_gm_40_img_116501_68de02a_1776259115245_sc.jpg?tenant=sc&referrer=pwa-sharechat-service&f=245_sc.jpg)

