अजमेर में 20 अप्रैल की रात जो हुआ, वो सिर्फ एक चोरी नहीं… सिस्टम की खामोशी पर बड़ा सवाल है।
बैंक ऑफ बड़ौदा की छत काटकर चोर सीधे लॉकर रूम में घुस गए… और आराम से दो लॉकर खाली कर दिए। अंदर रखा था 1 करोड़ से ज्यादा का सोना… और बाहर? सन्नाटा।
सुबह जब टूटी छत दिखी तो हड़कंप मच गया… पुलिस आई, जांच शुरू हुई… लेकिन असली सवाल अभी भी हवा में तैर रहा है—
जब छत काटी जा रही थी…
जब औज़ार चल रहे थे…
जब दीवारें हिल रही थीं…
तो क्या किसी को आवाज नहीं आई?
या फिर हमने सुनना ही बंद कर दिया है…?
ये सिर्फ चोरों की चालाकी नहीं, हमारी लापरवाही की भी कहानी है।
जहाँ सुरक्षा के दावे बड़े-बड़े हैं… लेकिन एक छत भी नहीं बचा पाए।
#ajmer #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताजा खबर 📰


