ShareChat
click to see wallet page
search
क्रिकेट टूर्नामेंट में भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष ने थाना अध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह देकर किया सम्मानित जनपद बिजनौर कासमपुर गढी । एससीएम इंटर कॉलेज कासिमपुर गढी के मेदान में चल रहे पाच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट के आज शुक्रवार पहले दिन थाना अध्यक्ष अफजलगढ़ विजेंद्र सिंह राठी ने फीता काटकर उद्घाटन किया वहीं भारतीय किसान यूनियन तोमर गुट के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष मो रिजवान ने थाना अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में बोलते हुए थाना अध्यक्ष ने बताया कि खेल खेल भावना से खेलने से मनुष्य का शरीर स्वस्थ और मस्तिष्क तेज होता है उन्होंने सभी खिलाड़ियों से खेल की भावना से खेल को खेलने को कहा उन्होंने कहा कि गांव से ही प्रतिभाएं आती हैं उन्होंने सभी बच्चों को खेल की भावना से खेल खेलते हुए आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। वहीं किसान यूनियन तोमर गुट के प्रदेश युवा उपाध्यक्ष ने थाना अध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। आज पहले दिन जसपुर व ठाकुरद्वारा के बीच पहला मैच खेला गया जिसमें पहले खेलते हुए ठाकुरद्वारा की टीम द्वारा 10 ओवर में 127 रन बनाए वही जसपुर की टीम ने दो विकेट खोकर आठ ओवर में 128 रन बनाकर 8 विकेट से मैच जीत लिया मैच की रेफरी फरहान तथा आकिब अंसारी रहे। इस मैच के मैन ऑफ द मैच करण कुमार रहे। इस मौके पर किसान यूनियन तोमर गुटके युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान मोहम्मद हबीब मोहम्मद दानिश मोहम्मद अहमद कसर मोहम्मद नफीस सुंदर चौहान जीशान लियाकत शाहरुख कादरी मोहम्मद जावेद मोहम्मद शोएब मौजूद रहै। #बिजनौर न्यूज़ #बिजनौर न्यूज़ #बिजनौर न्यूज़ #बिजनौर न्यूज़ #भारतीय किसान यूनियन तोमर
बिजनौर न्यूज़ - 15 000 90000 0 ~r गतवीय किनफनवन चनर 6 VNKN   15 000 90000 0 ~r गतवीय किनफनवन चनर 6 VNKN - ShareChat