कानपुर में फिल्म ‘स्पेशल 26’ की तर्ज पर ठगी का अनोखा मामला सामने आया है। यहां कुछ बदमाश खुद को पेट्रोलियम विभाग का अधिकारी बताकर एक घर में घुस गए और जांच के नाम पर दो गैस सिलेंडर उठाकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने वर्दी और दस्तावेज दिखाकर लोगों को भरोसे में लिया और “चेकिंग” के बहाने सिलेंडर अपने साथ ले गए। घटना के बाद पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

