#😲भीषण अग्निकांड, 50+ दुकानें खाक🔥 ndtvindia उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में देर रात
कटरा बाजार सब्जी मंडी में भीषण आग लग गई. आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते सब्जी मंडी की लगभग 40 से अधिक दुकानें जलकर राख हो गईं. आग की लपटों ने सामने बनी गारमेंट्स मार्केट शिकोहाबाद को भी अपनी चपेट में ले लिया, जहां करीब सात दुकानें जल गईं. फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. सूचना मिलने के बाद दमकल भी पहुंच गई और कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझाया.
00:14

