Newsgenix
#🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #📰 बिहार अपडेट मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार का पक्ष रखते हुए कहा कि इस फैसले से राज्य को राजस्व का नुकसान जरूर हुआ, लेकिन समाज को इसका बड़ा फायदा मिला. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान' के शुभारंभ कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि शराबबंदी लागू होने के बाद महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है. घरेलू हिंसा, पारिवारिक विवाद और आर्थिक परेशानियों में कमी आई है. उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 में महिलाओं की मांग पर तत्कालीन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्ण शराबबंदी लागू की थी. मुख्यमंत्री ने स्वीकार किया कि कुछ लोग अब भी चोरी-छिपे शराब पीते हैं या दूसरे राज्यों में जाकर शराब का सेवन करते हैं, लेकिन इसके बावजूद समाज में सकारात्मक बदलाव साफ दिखाई दे रहा है. उन्होंने युवाओं से नशामुक्त बिहार के अभियान से जुड़ने और विकसित बिहार के निर्माण में योगदान देने की अपील की.
#SamratChoudhary #Bihar #LiquorBan #BreakingNews #Newsgenix
(Samrat Choudhary, Bihar Liquor Ban, Bihar Government, Prohibition Policy, Nitish Kumar, Women's Welfare, Domestic Violence, Drug-Free Bihar, Nasha Mukt Bharat, Youth Campaign, Social Reform, Bihar News, Breaking News, Latest News, India News)