आपकी जेब पर महंगाई का एक और बड़ा बम फूट सकता है. देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ सकते हैं. सरकारी सूत्रों ने संकेत दिया है कि निकट भविष्य में पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ती जंग और शांति वार्ता रुकने की वजह से वैश्विक तेल बाज़ार में हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि सरकारी सूत्रों ने साफ किया कि फिलहाल पेट्रोल डीज़ल के दाम बढ़ाने का कोई इरादा नहीं है. #🆕 ताजा अपडेट #📢 ताज़ा खबर 🗞️



