Top News.in
#😱अहमदाबाद: फैक्ट्री बनी श्मशान, 8 की मौत 🗞️ गुजरात के अहमदाबाद के महमूदपुरा स्थित पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए एलजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मौके पर फायर ब्रिगेड की कई टीमें राहत और बचाव कार्य में जुटी हैं. वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है.
हादसे की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई टीमें मौके पर पहुंच गई. दमकल कर्मी लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं. पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी है, जिससे राहत और बचाव कार्य में किसी तरह की बाधा न आए. बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में आग इतनी तेजी से फैली कि कई मजदूरों को बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिल सका. अधिकारियों की आशंका है कि मलबे में कुछ और लोग फंसे हो सकते हैं, लिहाजा मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.
फिलहाल, फैक्ट्री में किस वजह से लगी, इस बात का पता नहीं लग सका है. पुलिस और फायर विभाग ने आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है. साथ ही, यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं. स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, जांच के बाद ही हादसे की असली वजह सामने आ सकेगी. #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #🎞️आज के वायरल अपडेट्स