अंबाला मीडिया | खबरें ही खबरें
कुलजीत सेठी के साथ
🌐 https://ambalamedia.in/ #I ❤️️ इंडियन आर्मी 🇮🇳 #🚗🧗🏻भारत भ्रमण व सफर प्रेमी🚂⛰ ##radha soami Ambala #Ambala Media �
🙏 श्री कृष्ण कृपा 🙏
परम पूज्य स्वामी वेदान्तानन्द जी महाराज का अवतारी दिवस 7 अप्रैल को
अंबाला। परम पूज्य सदगुरुदेव, गीता मनीषी स्वामी वेदान्तानन्द जी महाराज का पावन अवतारी दिवस 7 अप्रैल को श्रद्धा और भक्ति भाव से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर उनके शिष्यों मनोज कांत एवं विपिन आनन्द ने महाराज जी के दिव्य जीवन पर प्रकाश डाला।
बताया गया कि स्वामी जी का प्राकट्य 7 अप्रैल 1945 को गुजरात (पाकिस्तान) के धरेंका कलां में एक धार्मिक परिवार में हुआ। देश विभाजन के बाद उनका परिवार अंबाला में आकर बस गया, जहां उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की।
बाल्यकाल में ही उनकी भेंट परम पूज्य स्वामी गीतानंद जी महाराज (वीर जी) से हुई, जिसने उनके जीवन को आध्यात्मिक दिशा दी। हाई सेकेंडरी शिक्षा के दौरान उन्होंने वायु सेना में प्रवेश लिया और 15 वर्षों तक एक अनुशासित सैनिक के रूप में देश सेवा की।
वर्ष 1978 में गुरु आज्ञा से उन्होंने संन्यास दीक्षा ग्रहण की और 8 वर्षों तक अपने सदगुरु की निष्ठापूर्वक सेवा की। इसके पश्चात 3 वर्षों तक हरिद्वार में गहन ध्यान और साधना में लीन रहे।
वर्ष 1989 में वे भगवान श्री कृष्ण की विशेष कृपा के पात्र बने और गीता एवं भगवत दर्शन के प्रचार हेतु समर्पित हो गए।
वृन्दावन में 2001 में श्री कृष्ण कृपा कुटीर का निर्माण हुआ, जहां आज भी अनेक साधक, विद्यार्थी और श्रद्धालु आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं।
स्वामी जी ने अपनी सरलता, सहजता, समता और विनम्रता से जन-जन के हृदय में विशेष स्थान बनाया। वर्तमान में उनके कृपा पात्र ब्रह्मचारी भोलानंद जी महाराज द्वारा भक्तों को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है।
🙏 जय श्री कृष्ण 🙏


