दिल्ली में एसी ब्लास्ट के बाद लगी भीषण आग ने पूरे इलाके को दहला दिया। देखते ही देखते आग ने पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में 9 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। दमकल विभाग की कई गाड़ियां घंटों तक आग बुझाने में जुटी रहीं। हादसे की तस्वीरें इतनी भयावह हैं कि उन्हें देखकर हर कोई सहम जाए। प्रशासन मामले की जांच में जुट गया है।
#thenigamnews #video #virel #dilhi #blast #🌞 Good Morning🌞


