यशायाह 40:12-14 HINOVBSI
[12] किसने महासागर को चुल्लू से मापा और किसके बित्ते से आकाश का नाप हुआ, किसने पृथ्वी की मिट्टी को नपुए में भरा और पहाड़ों को तराजू में और पहाड़ियों को काँटे में तौला है? [13] किसने यहोवा के आत्मा को मार्ग बताया या उसका मन्त्री होकर उसको ज्ञान सिखाया है? [14] उसने किससे सम्मति ली और किसने उसे समझाकर न्याय का पथ बता दिया और ज्ञान सिखाकर बुद्धि का मार्ग जता दिया है?
https://bible.com/bible/1683/isa.40.12-14.HINOVBSI #पवित्र बाइबल #🌸 सत्य वचन #✝यीशु वचन #🙏🏻आध्यात्मिकता😇 #😇मन शांत करने के उपाय


