ShareChat
click to see wallet page
search
*** दुनिया में माँ का प्यार,और माँ का दुलार देखिए ! अपनें बच्चों पर कुर्बान सारा संसार देखिए !! माँ की नजर देखिए मैं आज भी बच्चा हूँ ! नहीं। बदला जरा भी दोस्तों मां व्यावहार देखिए !! मेरे खातिर मां अब भी रातों को जागती रहती है ! आधी -आधी रात तक माँ का इन्तज़ार देखिए !! उसके सामने मुझे कोई बुरा नहीं कह सकता ! अब भी रहती है मेरे लिए लड़ने को तैयार देखिए !! वह जरा भी नहीं दिखती मैं बेचैन हो जाता हूँ ! उसके बिना सूना लगता है घर वहार देखिए !! सबकुछ लुटाकर भी बदले मे कुछ नहीं माँगती ! माँ जैसा नहीं कोई दुनिया में दिलदार देखिए !! मैं अपनी मां को जरा सा भी दुखी नहीं होने दूंगा ! हर बक्त रहता हूं मैं उसकी सेवा को तैयार देखिए !! देखते ही मैं अपने बड़ों के चरण छू लेता हूँ ! मेरी माँ ने दिए हैं "अमन " यह संस्कार देखिए !! अनिल "अमन " #❤️Love You ज़िंदगी ❤️
❤️Love You ज़िंदगी ❤️ - ShareChat