#शुभ मंगलवार #ज्योतिष वास्तु यंत्र मंत्र तंत्र #🔯ग्रह दोष एवं उपाय🪔 में राजा हरीश चंद्र का नाम पढ़ा था … मुझे नहीं पता था की इस कलयुग में ऐसे भी लोग हो सकते हैं …आज आपको देख रहा हूँ…🙏
देश के एक सबसे बड़े औद्योगिक घराने से उनके मैनेजर का फोन आया… हमें एक बड़ी प्रोपर्टी दिल्ली रोड पर ख़रीदनी है उसका वास्तु आपको दिखाना चाहते हैं फेसबुक पर आपको फालो करता हूँ… आप यस करेंगे तभी हम यह डील करेंगे वास्तु से कोई समझौता नहीं चाहिए अगर सुधार की गुंजाइश ना हो आप मना कर सकते है… वैसे बाकी सभी फॉर्मेलिटी पूरी हो चुकी है सिर्फ आपका ग्रीन सिग्नल चाहिए… आपकी जो भी फीस है उसकी कोई समस्या नही है … आप जहां से कहेंगे हमारी गाड़ी आपको लेने आ जाएगी…
एक सप्ताह बाद का मैंने इन्हें साइट विजिट का समय दे दिया और शुल्क … आफिस से रवाना होने व वापस पहुंचने तक …प्रति घंटे के हिसाब से बता दिया…
अगले सप्ताह हम इस प्रोपर्टी की लोकेशन पर पहुंचे… इसकी भूमि का उत्तरी ईशान कोण कटा हुआ था व वायव्य कोण बढ़ा हुआ था ( एक अलग बाउंड्री वाल बनाकर इसे ठीक किया जा सकता था) इसमें बनी हुई बिल्डिंग के निर्माण का पूर्व ऊँचा था व पश्चिम व नैऋत्य कोण नीचा था ( छत पर एक मंजिल ओर बनाकर इस दोष का निवारण हो सकता था)
बिल्डिंग का मुख्य द्वार , अन्दर के गेट व कुछ कॉलम व बीम का अलाइमेंट बिगड़ा हुआ था ( इनका भी समाधान करना कोई मुश्किल काम नहीं था…वाटर टैंक व बोरिंग तो सही जगह थे पर वाटर हार्वेस्टिग सिस्टम …भूमि का ढलान दक्षिण पश्चिम दिशा में होने के कारण SW में बना हुआ था ( हालाँकि ये उपाय थोड़ा महंगा जरूर था पर बिल्डिंग की क़ीमत जो अरबों में थी उसके आगे यह सब खर्च कुछ मायने नहीं रखते थे पर जब मैंने इस बिल्डिंग के बाहर आस पास बने हुए अन्य निर्माण व भूमि के लेबल का निरीक्षण किया तो पाया की इस पूरे एरिया का ढलान दक्षिण पश्चिम दिशा में है और उत्तर दिशा में पड़ोस की जमीन का लेबल इस जमीन की तुलना में बहुत ज्यादा ऊँचा है और मुख्य सड़क से इस प्रोपर्टी में प्रवेश करते समय जो प्राकृतिक दृश्य है वह मन को सुकून देने वाला नहीं है…इन सब कारणों के चलते मैंने इन क्लाइंट को इस बिल्डिंग को ख़रीदने की योजना को फ़िलहाल स्थगित करने के लिए कहा … वह मुझे मेरे आफिस छोड़कर अपने गन्तव्य के लिए रवाना हो गये..अगले दिन फिर उनका फोन आया की सर आप बिल्डिंग की एक वास्तु रिपोर्ट बनाकर मेरे WhatsApp number पर भेज सकते है?
मैंने कहा की हाँ कोई प्रॉब्लम नही है…
नोट- इस प्रोपर्टी को लेकर मैं एक नेगेटिव रिपोर्ट बनाकर भेजने वाला हूँ … यह जानकारी पता नहीं कैसे… प्रोपर्टी के मालिक को पता चल गयी … और अगले दिन वह मेरे आफिस पहुंच गये…
सर आप जो भी कहेंगे मैं आपको देने के लिए तैयार हूँ बस मैं इतना चाहता हूँ की आप कैसे भी इस डील को होने दें…इसके लिए मैंने बहुत मेहनत की है और बड़ी मुश्किल से नीचे से लेकर ऊपर तक सभी लोगो को सैट किया है…
सर …आप जैसा सोच रहे हैं…मैं वैसा आदमी नहीं हूँ और ना ही मुझे आपसे या आपकी प्रोपर्टी से कोई दिक़्क़त है पर मैं अपने किसी भी क्लाइंट के साथ कुछ गलत नहीं होने दे सकता…क्योंकि मेरे कुछ सिद्धांत हैं जिनके साथ समझौता नहीं किया जा सकता फिर भले ही आप ये पूरी प्रोपर्टी फ्री में मेरे नाम कर दें ….इसलिए आपसे क्षमा चाहता हूँ …🙏
उन्होंने आधे घंटे तक मुझे बहुत समझाया… पर मैं इसके लिए राजी नहीं हुआ…तब उन्होंने कहा .. “किताबों में राजा हरीश चंद्र का नाम पढ़ा था … मुझे नहीं पता था की इस कलयुग में ऐसे भी लोग हो सकते हैं …आज आपको देख रहा हूँ।” वाक़ई आप महान है … मैंने उनका काम बिगाड़ दिया था पर फिर भी उनके चेहरे पर एक सुकून था… उन्होंने मेरे साथ बैठकर चाय पी और चले गये…
अगले दिन मैंने इस प्रोपर्टी की रिपोर्ट जो की नकारात्मक थी भेज दी … इसे बिलकुल गुप्त रखा जाएगा… जबकि मुझे इसके लिए Sure किया गया था….पर सिर्फ आधे घंटे बाद ही उसकी कॉपी प्रोपर्टी मालिक तक पहुंच चुकी थी….खैर उन्हें तो पहले ही सब पता था पर मुझे यह जानकर बेहद आश्चर्य हुआ की शीर्ष पद पर बैठे हुए लोग कैसे उनकी सेवा में लगे हुए थे।
🙏🙏🙏

