ShareChat
click to see wallet page
search
भारतीय किसान यूनियन (तोमर) द्वारा एक सराहनीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।भारी गर्मी से बेहाल राहगीरों और मुसाफिरों के लिए ठंडे शरबत के वितरण का स्टॉल लगाया गया, जहाँ सैकड़ों लोगों ने अपनी प्यास बुझाई। जनपद मुजफ्फरनगर भारतीय किसान यूनियन तोमर आसमान से बरसती आग और चिलचिलाती धूप के बीच आम जनमानस को राहत देने के लिए सामाजिक और किसान संगठन भी आगे आने लगे हैं। इसी कड़ी में आज ग्राम छपार में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) द्वारा एक सराहनीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संगठन के पुरकाजी ब्लॉक प्रभारी इसराइल मलिक के नेतृत्व में भारी गर्मी से बेहाल राहगीरों और मुसाफिरों के लिए ठंडे शरबत के वितरण का स्टॉल लगाया गया, जहाँ सैकड़ों लोगों ने अपनी प्यास बुझाई। इस पुनीत कार्य में हौसलाअफजाई करने के लिए भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के *युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर* मुख्य रूप से मौके पर पहुंचे। उन्होंने खुद खड़े होकर राहगीरों को शरबत वितरित किया और इस नेक पहल के लिए इसराइल मलिक और उनकी पूरी टीम की जमकर सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर ने आम जनता और युवाओं के नाम एक प्रेरक संदेश भी दिया उन्होंने कहा: "यह भीषण गर्मी हर किसी की परीक्षा ले रही है। ऐसे समय में प्यासे को पानी या शरबत पिलाना मानवता की सबसे बड़ी सेवा और पुण्य का कार्य है। हमारे संगठन का उद्देश्य सिर्फ किसानों के हक की लड़ाई लड़ना ही नहीं, बल्कि हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहना भी है , मैं अपील करता हूँ कि हर सक्षम व्यक्ति इस गर्मी में राहगीरों और बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए पानी व छांव का प्रबंध कर ऐसे नेक कार्यों का हिस्सा बने। #मुजफ्फरनगर जिला #📰 उत्तर प्रदेश अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #भारतीय किसान यूनियन तोमर #BKUTOMAR
मुजफ्फरनगर जिला - 9 यूनियन किसान = 3 ~ रजि॰ 770 2457 9 यूनियन किसान = 3 ~ रजि॰ 770 2457 - ShareChat