#💔 हार्ट ब्रेक स्टेटस Miss you Papa 😭💔😭💔
रजनी सिन्हा के कलम से ✍️😔
अब मेरे पापा को कोई दर्द नहीं होगा ,,
मत रो ऐ नादान दिल .....
उन्हे भी तो दो सुकून से रहने को मौक़ा ।
जब मेरे पापा को जरूरत थी मेरी ,,,
मैं मौन रहकर क्यूं रही खड़ी ,,
हर दुख को पापा हंसकर रहे सहते ,,,
लेकिन जीवन में पहली बार जब मैंने उन्हें देखा था रोते
सोचो क्या बीती होगी मुझपर ,,,
जो बचपन से रहें मेरी हिम्मत बनकर ,,
उन्हें जब मैंने देखा रोते फूट फूट कर ,,
फिर वो फूट फूट कर कभी नहीं रोए ,,
अपने भीतर हज़ारों दर्द रखते थे संजोए ,,
अपनी पीड़ा वो किसी से कह नहीं थे पाते ,,,
तब मुझे थे फोन लगाते ,,
अपना दर्द सिसक सिसक कर बताते ,,,
और कभी कभी तो बोलते बोलते चुप हो जाते ,,
उन्हें लगता था मैं हूं उनकी ढाल ,,,
लेकिन मैं रख नहीं पाई उनकी उम्मीदों का मान,,
क्या ऐसी होती है संतान ???
उन्हे ऐसे देख मेरा रोम रोम तक सिसक जाता ,,
मेरे पापा की तकदीर तुमने ऐसी आख़िर क्यों लिखी थी विधाता .....।।😔🙏🏻
🙏🏻🌹🙏🏻🌹🙏🏻🌹🙏🏻🌹🙏🏻🌹🙏🏻🌹🙏🏻🌹🙏🏻

