ShareChat
click to see wallet page
search
*मुरादाबाद मंडल।।* *भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने बिलारी में किया प्रदर्शन; 12 सूत्रीय मांगों को लेकर SDM को सौंपा ज्ञापन* *बिलारी मुरादाबाद।* भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के बैनर तले आज क्षेत्र के किसानों ने अपनी समस्याओं को लेकर हुंकार भरी। संगठन के मंडल अध्यक्ष कासिद हुसैन एवं जिला अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मंडल कार्यालय पर एकत्रित हुए, जहाँ से प्रशासन के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन की शुरुआत की गई। पैदल मार्च और जोरदार नारेबाजी मंडल कार्यालय से शुरू हुआ यह हुजूम पैदल मार्च करते हुए तहसील परिसर स्थित एसडीएम कार्यालय पहुँचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया किसान-मजदूर एकता जिंदाबाद"और"जय जवान-जय किसान" के नारों से गूंज उठा। एसडीएम कार्यालय पहुँचकर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक 12 सूत्रीय ज्ञापन उपजिलाधिकारी (SDM) बिलारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने किसानों और मजदूरों की विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के त्वरित निस्तारण की मांग की है। मंडल अध्यक्ष कासिद हुसैन ने कहा कि किसान आज कई मोर्चों पर समस्याओं से जूझ रहा है। यदि इन 12 सूत्रीय मांगों पर प्रशासन ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाए, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कासिद हुसैन, जिला अध्यक्ष अनूप कुमार मिश्रा सहित संगठन के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के किसान व मजदूर उपस्थित रहे। #BKUTOMAR #News update #News update #न्यूज़ अपडेट #News update
BKUTOMAR - ShareChat