ShareChat
click to see wallet page
search
जिम ट्रेनर शब्बीर ने 7 साल से फँसा रखी थी अरबपति हिन्दू की पत्नी, प्राइवेट फोटो लीक करने की धमकी देकर ऐंठ चुका था ₹5 लाख : गुजरात पुलिस ने दबोचा । SOG पुलिस की हिरासत मे आरोपित जिम ट्रेनर शब्बीर असगर (फोटो साभार: AajTak) गुजरात के सूरत में जिम ट्रेनर शब्बीर असगर ट्रंकवाला ने हाई-प्रोफाइल हिन्दू परिवार की महिला को अपने प्रेमजाल में फँसाया । सात साल तक बहला-फुसलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए । फिर महिला की निजी तस्वीर ब्लैकमेल करने की धमकी दी और महिला के पति से ₹5 लाख ऐंठे । महिला को पति से किया अलग, फिर अपने जाल में फँसाया दरअसल, अरबपति परिवार से ताल्लुक रखने वाली महिला सिटीलाइट इलाके के ‘पूजा L1 जिम’ में जाती थी । वहाँ शब्बीर असगर नाम का एक जिम ट्रेनर था, जिसकी महिला के पैसों पर नजर थी । उसने महिला से दोस्ती करनी शुरू की, फिर धीरे-धीरे उसे अपने प्रेमजाल में फँसा लिया। यहाँ तक कि महिला को उसके पति से अलग करने की भी कोशिश की । यह सिलसिला सात साल तक चला। महिला पूरे तरीके से जिम ट्रेनर की बातों में आ चुकी थी और अपने पति से दूरी बनाने लगी । वहीं उसका पति अपनी पत्नी के लिए चिंतित था । लेकिन जिम ट्रेनर यहाँ नहीं रुका । उसने महिला का पूरा फायदा उठा । प्राइवेट फोटो वायरल करने की धमकी दे किया ब्लैकमेल जिम ट्रेनर शब्बीर ब्लैकमेलिंग पर उतर आया । इन सात सालों में उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और महिला की प्राइवेट तस्वीरें खींच ली । अब वह इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देने लगा । महिला के पति ने शब्बीर से बार- बार मिलकर तस्वीरें वायरल न करने का अनुरोध किया, लेकिन वह फोटो वायरल करने पर अड़ा रहा । महिला के पति का आरोप है कि एक बार शब्बीर ने उनके ही मोपेड का काँच तोड़कर महिला के पति के गले पर लगा दिया और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए ₹5 लाख रुपए की माँग की । शब्बीर ने कहा था, “मैं तुम्हारी पत्नी को नहीं छोड़ूँगा, मेरे पास तुम्हारी पत्नी के कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो हैं, जिन्हें मैं वायरल कर दूँगा । अगर तुमने मुझे ₹5 लाख नहीं दिए ।” SOG पुलिस ने की कार्रवाई महिला के पति काफी परेशान रहने लगा । एक बार उसने SOG पुलिस द्वारा जिम ट्रेनरों के साथ बैठक की खबर देखीं। इसके बाद महिला के पति ने तुरंत SOG पुलिस से संपर्क किया । पुलिस ने घटना को गंभीरता से लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । डीसीपी राजदीप सिंह नकुम ने बताया कि कुछ दिनों पहले SOG ने जिम ट्रेनर और संचालकों की एक बैठक बुलाई थी और उन्हें चेतावनी दी गई थी कि जिम ट्रेनर नियुक्त करते समय चरित्र सत्यापन जरूर करवाएँ और उसके बाद ही काम पर रखें । साथ ही जिम ट्रेनर को निर्देश दिया था कि वे जिम में आने वाली महिलाओं के साथ किसी भी प्रकार का संपर्क न रखें । #लवजिहाद #SaveHinduGirls🙏😥 #lovejihad😥 #💔একাকিত্ব জীবন💔 #🥰লাভ goals❤
लवजिहाद - मुस्लिम बहनें चला रही जिस्म जिहाद polilis मुस्लिम बहनें चला रही जिस्म जिहाद polilis - ShareChat