#💝 शायराना इश्क़ #💓 मोहब्बत दिल से #💏 इश्क़-मोहब्बत #😍Love Status🥰 #🌹प्यार के नगमे💖 मेंरा भी दिल नहीं करता, कि तुमसे दूर जाऊँ मैं,
*तुम्हारी जुल्फ़ के साए में, अपनी उम्र बिताऊँ मैं।*
जो बस चलता मेरा जानाँ, तो रुक जाता यहीं हँसकर,
*तुम्हारी एक ही आवाज़ पर, सब छोड़ आऊँ मैं।*
सफर ये ख़ूबसूरत है, क्योंकि तुम साथ चलती हो,
*बिना तुम्हारे इस राहों में, तन्हा छूट जाऊँ मैं।*
ठहरने को तो ठहरूँ पर, बुलाती हैं मुझे फ़र्ज़ की राहें,
*मगर वादा रहा तुमसे, बहुत जल्द लौट आऊँ मैं।*
तुम अपनी इन नशीली आँखों में, आँसू ना लाना कभी,
*तुम्हारी मुस्कुराहट की ख़ातिर, ज़माने से लड़ जाऊँ मैं।*

