🌳🌲🌳🌲🌳🌲🌳🌲🌳🌲
धरती हिलती है
तो बस्तियाँ मलवे में बदल जाती हैं
समुद्र हिलता है
तो उलट देता है नावों को
जहाज़ों को डुबो देता है
बादल हिलते हैं
तो बिजलियाँ गिराते हैं
खड़ी फसलें बर्बाद हो जाती हैं
लेकिन जब कोई हरा भरा पेड़ हिलता है
तो धरती खिले हुये फुलों से भर जाती है
और झोलियाँ पके हुये फलों से
फ़िर भी हरे भरे जंगल के पेड़ काटते हुये
क्यों नहीं हिलते मनुष्यों के दिल
🌳🌲 सुप्रभात 🌲🌳 #🌞 Good Morning🌞

