ShareChat
click to see wallet page
search
#❤️Love You ज़िंदगी ❤️ 09 अप्रैल 📜* *🎀 केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) // शौर्य दिवस 🎀* 9 अप्रैल 1965 को लगभग 3 बजकर 30 मिनट पर 3500 पाकिस्तानी सैनिकों की इंफेंट्री ब्रिगेड ने गुजरात के कच्छ में “सरदार एवं टाक” चौकियों पर हमला कर दिया था। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 120 जवानों ने दिलेरी से उनका सामना किया तथा उन्हें पीछे लौटने को मजबूर कर दिया। इस लड़ाई में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने 34 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया तथा 4 को बंधक बना लिया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के भी 6 जवान हुतात्मा हुए थे। कुछ को पाकिस्तानी सेना ने बंधक बना लिया। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 120 जवानों द्वारा 3500 सैनिकों वाली पाकिस्तानी इंफेंट्री ब्रिगेड से 12 घंटे तक लड़ाई कर के उन्हें रोके रखना तथा उन्हें लौटने पर मजबूर कर देना अब तक के सैन्य इतिहास में ऐसा कोई उदाहरण नहीं मिलता। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के उन वीर जवानों की वीरता को याद रखने के लिए पुरे देश में 9 अप्रैल को शौर्य या पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाता है।
❤️Love You ज़िंदगी ❤️ - 9319< शुभ गुरुवार शौर्य दिवस पर चीरताः साहस और बलिदान का पर्याय केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सभी जवानों को अनंत शुभकामनाएं ! सेवा एवं देश की जनता की रक्षा मातृभूमि की हेतु आपका समर्पण अतुलनीय है। 9319< शुभ गुरुवार शौर्य दिवस पर चीरताः साहस और बलिदान का पर्याय केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के सभी जवानों को अनंत शुभकामनाएं ! सेवा एवं देश की जनता की रक्षा मातृभूमि की हेतु आपका समर्पण अतुलनीय है। - ShareChat