खिड़की तोड़कर घुसते ये पैर... यूपी पुलिस के भावी सिपाहियों को दांव पर लगानी पड़ रही जिंदगी
यह किसी एक्शन फिल्म का डेंजरस स्टंट नहीं, बल़कि यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा के दूसरे दिन लखनऊ स्टेशन की वो खौफनाक हकीकत है, जिसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए! खिड़कियों से लटकते, दरवाजों पर मौत को मात देते ये वो नौजवान हैं, जिनकी आंखों में खाकी वर्दी पहनने का ख्वाब है। लेकिन सवाल यह है कि क्या इस देश में एक सुरक्षित भविष्य और रोजगार पाने के लिए युवाओं को अपनी जान दांव पर लगानी पड़ेगी? यह मंजर सिर्फ एक परीक्षा की भीड़ का नहीं, बल्कि हमारे युवाओं की बेबसी और रोजगार के लिए उनके संघर्ष की चरम सीमा का है। सवाल सिर्फ सरकारी नौकरी का नहीं, इन बेशकीमती जिंदगियों का है—आखिर कब सुधरेगा हमारा सिस्टम और कब युवाओं को इस 'मौत के सफर' से मुक्ति मिलेगी?
#UPPoliceExam #UPPoliceBharti #EmploymentCrisis #YouthStruggle #LucknowStation #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #👩🎨WhatsApp प्रोफाइल DP #🌐 राष्ट्रीय अपडेट
00:26

