Naman News
#पटना न्यूज #📰 बिहार अपडेट #🆕 ताजा अपडेट #बिनय बिहारी
"आज मेरी जान बच गई, चांद-तारा वाले जान ले लेते!" बिहार विधानसभा में बीजेपी विधायक विनय बिहारी का बड़ा दावा 🚨
बिहार विधानसभा में छात्र प्रदर्शन और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चल रही चर्चा के दौरान माहौल अचानक काफी गर्मा गया। लौरिया से बीजेपी विधायक विनय बिहारी ने सदन के अंदर एक सनसनीखेज दावा करते हुए कहा— "आज मेरी जान बच गई... हंसिया, चांद-तारा वाले आज हमारी जान ही ले लेते।"
विनय बिहारी ने विधानसभा के बाहर हुए घटनाक्रम और सुरक्षा व्यवस्था में चूक का हवाला देते हुए प्रदर्शनकारियों के हिंसक रवैये पर गंभीर सवाल उठाए। उनके इस तीखे और राजनीतिक रूप से संवेदनशील बयान के बाद सदन में जोरदार हंगामा देखने को मिला। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई।
विधानसभा के अंदर हुए इस पूरे ड्रामे और विनय बिहारी के बयान की पूरी जानकारी के लिए वीडियो को अंत तक देखें।