#💞Heart touching शायरी✍️ #🎙️मशहूर शायरों की शायरी✍️ #📖 कविता और कोट्स✒️ #📒 मेरी डायरी #👍स्पेशल शायरी🖋
हयात ख़्वाब सुहाने दिखा रही है मुझे।
मगर ये दुनिया हक़ीक़त बता रही है मुझे।
मैं गिरते गिरते भी अक्सर संभल ही जाता हूँ,
दुआएँ माँ की हमेशा बचा रही हैं मुझे।
हवा के ज़ोर से बुझना मिरा मुकद्दर था,
मगर ये शम्मा तो जलना सिखा रही है मुझे।
मैं ख़ौफ़-ए-मर्ग से 'अज़हर' कभी न घबराया,
दुआ किसी की मुक़द्दर बना रही है मुझे।
~ Azhar Sabri ~

