ShareChat
click to see wallet page
search
इसी बहाने मेरे आसपास रहने लगे मैं चाहता हूं कि तू भी उदास रहने लगे कभी कभी की उदासी भली लगी ऐसी कि हम दीवाने मुसलसल उदास रहने लगे अज़ीम लोग थे टूटे तो इक वक़ार के साथ किसी से कुछ न कहा बस उदास रहने लगे तुझे हमारा तबस्सुम उदास करता था तेरी ख़ुशी के लिए हम उदास रहने लगे उदासी एक इबादत है इश्क़ मज़हब की वो कामयाब हुए जो उदास रहने लगे इक़बाल अशहर #💞Heart touching शायरी✍️ #🎙️मशहूर शायरों की शायरी✍️ #📒 मेरी डायरी #📖 कविता और कोट्स✒️ #👍स्पेशल शायरी🖋