Rajeev Tomar
🚨 ब्रेकिंग न्यूज़: हरिद्वार में किसानों का महा-आक्रोश, भगवानपुर तहसील पर भाकियू तोमर का धावा!हरिद्वार।उत्तराखंड के हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है, जहाँ भगवानपुर तहसील में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने अपनी मांगों को लेकर आर-पार की जंग छेड़ दी है। भाकियू तोमर के राष्ट्रीय सचिव तालीब हसन, युवा प्रदेश अध्यक्ष अंकित चौहान और कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष परवेन्दर चौधरी के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने तहसील परिसर में 'हल्ला बोल' प्रदर्शन किया।किसानों के इस उग्र प्रदर्शन से तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। किसान नेताओं ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि किसानों की समस्याओं को अब और नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। अगर प्रशासन ने जल्द ही इन दिक्कतों का समाधान नहीं निकाला, तो यह आंदोलन और उग्र रूप धारण करेगा। मौके पर मौजूद अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की गई है।
#ब्रेकिंग न्यूज #ब्रेकिंग न्यूज एंकर #ब्रेकिंग न्यूज़ #ब्रेकिंग न्यूज वाली पोस्ट #भारतीय किसान यूनियन तोमर