ShareChat
click to see wallet page
search
viral news इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता के पास बेकासी (Bekasi) में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। सोमवार रात करीब 9 बजे, जकार्ता से सुरबाया जा रही 'अर्गो ब्रोमो एंग्रैक' एक्सप्रेस ने पटरी पर खड़ी एक लोकल कम्यूटर ट्रेन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एक टैक्सी के रेलवे ट्रैक पर फंसने की वजह से लोकल ट्रेन को वहां रोकना पड़ा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार एक्सप्रेस ट्रेन उसी ट्रैक पर आ गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 4 लोगों की जान जा चुकी है और 40 से ज्यादा लोग घायल हैं। बचाव दल अभी भी मौके पर तैनात है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। रेलवे प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि सिग्नलिंग में चूक कैसे हुई। Sachitak ऐसी ही देश-दुनिया की बड़ी खबरों के लिए फॉलो करें @factskiknowledge #😱दो ट्रेनों की टक्कर, 14 मौतें, 80+ घायल!🚆 #📢 ताज़ा खबर 🗞️ #🆕 ताजा अपडेट
😱दो ट्रेनों की टक्कर, 14 मौतें, 80+ घायल!🚆 - ShareChat
01:00