ShareChat
click to see wallet page
search
#बहराइच ब्रेकिंग# बहराइच : रूपईडीहा थाना क्षेत्र के बाबाकुट्टी (बाबागंज) निवासी मोबीन (35) की सड़क दुर्घटना में मौत।मृतक मोबीन पुत्र हसनू आज सुबह मार्निंग वॉक पर निकले थे।नानपारा की ओर से आ रही रूपईडीहा डिपो की रोडवेज बस ने मारी जोरदार टक्कर।दुर्घटना में मोबीन गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें नानपारा अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में चिकित्सकों ने मोबीन को मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना करने वाली बस का नंबर UP 78 HN 3823 बताया जा रहा है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में मचा कोहराम।क्षेत्र में शोक की लहर, लोगों में दुर्घटना को लेकर भारी दुख और आक्रोश।पुलिस मामले की जांच में जुटी। # बहराइच से डी कान्त की रिपोर्ट #
बहराइच ब्रेकिंग# - ShareChat