Pratahkallive
तिवारीस के काजू कतली में जंग लगा पिन! 3 साल की बच्ची को खिलाने ले जा रहे थे पिता...
मुंबई के मशहूर मिठाई ब्रांड 'तिवारीस्' से खरीदी गई काजू कतली में एक जंग लगा, नुकीला लोहे का पिन मिला है। गनीमत रही कि एक पिता जब अपनी 3 साल की मासूम बच्ची को मिठाई खिलाने जा रहे थे, तभी उनकी नजर इस जानलेवा पिन पर पड़ गई और एक बड़ा हादसा टल गया।
जब गुस्साए पिता डिब्बा वापस लेकर दुकान पहुंचे, तो दुकानदारों के सामने ही काजू कतली से वो खतरनाक पिन निकाला गया। यही नहीं, जब इनके किचन का हाल कैमरे पर सामने आया, तो हर कोई सन्न रह गया! साफ-सफाई के नाम पर सिर्फ छलावा और ग्राहकों की सेहत से खिलवाड़! आखिर कब तक 'नाम बड़े और दर्शन छोटे' वाले ये ब्रांड्स आम जनता की जान से खेलते रहेंगे?
जागिए और आवाज़ उठाइए! अपने परिवार को खिलाने से पहले हर पैक्ड और नामी ब्रांड की चीज़ों की अच्छे से जांच ज़रूर करें।
#FoodSafety #Tewaris #MumbaiNews #AdulterationAlert #ConsumerAwareness #ShockingNews #FoodSafetyIndia #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥 #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #👩🎨WhatsApp प्रोफाइल DP