ShareChat
click to see wallet page
search
PM मोदी का मास्क पहनकर लाखों की चोरी! 5 लाख के मोबाइल ले उडा शातिर... जरा गौर से देखिए इस सीसीटीवी फुटेज को! राजस्थान के भीलवाड़ा में एक शातिर चोर ने चोरी का ऐसा तरीका निकाला कि अब हर तरफ सिर्फ उसी की चर्चा हो रही है। यह अनोखा चोर किसी साधारण नकाब में नहीं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा (मास्क) पहनकर वारदात को अंजाम देने निकला। शातिर ने दुकान का शटर तोड़कर करीब 4 से 5 लाख रुपये के कीमती स्मार्टफोन पार कर दिए। लेकिन इस वक्त भीलवाड़ा में चर्चा चोरी हुए लाखों के मोबाइल की नहीं, बल्कि चोर के इस 'VVIP मास्क' की हो रही है। फुटेज सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गया है और पुलिस अब इस 'मुखौटे वाले चोर' की सरगर्मी से तलाश कर रही है। #Bhilwara #RajasthanNews #ViralVideo #CCTVFootage #UniqueThief #CrimeNews #SocialMediaViral #🌐 राष्ट्रीय अपडेट #👩‍🎨WhatsApp प्रोफाइल DP #📹शॉर्ट अपडेट्स वीडियो 🎥
🌐 राष्ट्रीय अपडेट - ShareChat
00:18