
विकासनगर में लगातार बनी हुई पेयजल समस्या को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज़ नागरिकों ने जल संस्थान के सहायक अभियंता का घेराव कर जल्द समाधान की मांग की। इस दौरान सभासद धर्मेंद्र ठाकुर ने अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाते हुए लापरवाही पर सवाल उठाए। वहीं, पूर्व चेयरमैन नीरज अग्रवाल भी लोगों के साथ विरोध में शामिल हुए और जलापूर्ति व्यवस्था में जल्द सुधार की मांग की।

